वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए हो जाएगा इसका करियर खत्म

Published - 21 Sep 2026, 11:27 AM | Updated - 21 Sep 2026, 11:54 AM

West Indies ODI Series 6

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच एक बार फिर से रोमांचक टक्कर होने वाली है। पिछले साल वेस्टइंडीज की टीम भले ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उतना स्पर्धी न रही हो लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में थोड़ा बेहतर करने की क्षमता जरूर रखती है। उसके कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी करीबी हो सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के कारण कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी इसमें नजर नहीं आएंगे लेकिन जिन्हें मौका मिला है, उनके परफॉरमेंस पर खास नजर रहने वाली है।

इस खिलाड़ी के लिए West Indies वनडे सीरीज आखिरी मौका

वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज काफी सारे खिलाड़ियों के लिए अहम मानी जा रही है। कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है तो कुछ नए प्लेयर्स को मौका भी मिला है। हालांकि, सभी की नजर पूर्व कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा पर रहने वाली है, जिनके कारण मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और BCCI में खटास भी आ गई और अगरकर ने खुद ही कार्यकाल पूरा होने पर अपना पद छोड़ने का मन बना लिया है।

रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे के बाद ड्रॉप किए जाने की योजना थी लेकिन BCCI ने बीच में आकर चयन समिति के काम में दखल दिया और अजीत अगरकर को यह बात पसंद नहीं आई। अब माना जा रहा है कि अगरकर को भले ही बोर्ड ने दरकिनार कर दिया हो लेकिन रोहित पर भी प्रदर्शन का दबाव रहेगा।

रोहित शर्मा को करना होगा आलोचकों को शांत

West Indies ODI Series 7

39 साल के रोहित शर्मा का सपना 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का है। हालांकि, जिस तरह से पिछले साल उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है। वहीं, उन्होंने बड़ी पारियां भी काफी कम खेली हैं। काफी लोगों को लग रहा है कि अब रोहित को रिटायर हो जाना चाहिए और यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए, क्योंकि हिटमैन के कारण ही बाएं हाथ के युवा ओपनर को बाहर रहना पड़ रहा है।

हालांकि, रोहित शर्मा ने अपने अंतिम वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। अब उनको यही फॉर्म वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दिखाना होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित को कम से कम दो बड़ी पारियां जरूर खेलनी होंगी।

फ्लॉप रहने पर रोहित का न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कट सकता है पत्ता

अगर रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज में नहीं चलता है तो दावा किया जा रहा है कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप किया जा सकता है। भारत के पास ओपनर्स के कई विकल्प हैं।

यशस्वी जायसवाल के अलावा ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ भी पारी की शुरुआत में माहिर हैं लेकिन इन्हें रोहित की वजह से इंतजार करना पड़ रहा है। अब वेस्टइंडीज (West Indies) सीरीज में रोहित क्या करते हैं, इसी के आधार पर उनका फ्यूचर तय हो सकता है।

भारत और वेस्टइंडीज ODI सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख दिन मुकाबला समय वेन्यू
पहला वनडे 27 सितंबर 2026 रविवार भारत vs वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 बुधवार भारत vs वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे ACA स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 शनिवार भारत vs वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें: BCCI ने टीम के नए हेड कोच का किया ऐलान, CSK के पूर्व दिग्गज को सौंपी कमान

Tagged:

team india Rohit Sharma West Indies Cricekt Team IND vs WI ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com