BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एक साथ टीम इंडिया के होंगे 2 हेड कोच, जानें दोनों का नाम

Published - 21 Sep 2026, 08:39 AM | Updated - 21 Sep 2026, 09:05 AM

Team India 77

हाल ही में टीम इंडिया (Team India) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और तीनों मुकाबलों को जीतकर 3-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब टी20 टीम जापान दौरे पर गई है, जहां नेशनल टीम के खिलाफ एक टी20 खेलना है, फिर एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है। इसी बीच वेस्टइंडीज सीरीज भी शुरू होनी है।

सितंबर-अक्टूबर में भारत का शेड्यूल बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ में मौजूद सदस्यों के लिए भी कम माथापच्ची नहीं है।लगातार मुकाबलों को देखते हुए BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के दो हेड कोच नियुक्त किए हैं।

Team India की जिम्मेदारी संभालेंगे 2 हेड कोच

Team India 78

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया (Team India) की कोचिंग की जिम्मेदारी गौतम गंभीर के साथ-साथ वीवीएस लक्ष्मण को भी सौंप दी है, जिन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारत के हेड कोच की भूमिका निभाई थी। उस दौरे पर गंभीर मौजूद नहीं थे।

इसी वजह से लक्ष्मण की नियुक्ति हुई थी और टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया था। अब बोर्ड ने गंभीर और लक्ष्मण दोनों को भारतीय टीम (Team India) का हेड कोच बना दिया है।

गंभीर और लक्ष्मण को एक साथ टीम इंडिया का बनाया गया हेड कोच

काफी लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि BCCI ने गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण दोनों को एक समय पर हेड कोच क्यों बनाया है तो इसकी वजह एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के शेड्यूल का टकराव है। दरअसल, 24 सितंबर से एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का टकराव बना गंभीर-लक्ष्मण की नियुक्ति की वजह

ऐसे में गौतम गंभीर सिर्फ एक ही जगह मौजूद हो सकते थे। इसी वजह से नियमित हेड कोच को वेस्टइंडीज सीरीज की जिम्मेदारी दी गई, जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड लक्ष्मण को भारतीय टीम (Team India) के साथ जापान भेजा गया है। बता दें कि BCCI ने एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए अलग-अलग टीम भी चुनी है।

एशियन गेम्स में टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखदिनमैचसमय (IST)वेन्यू
28 सितंबर 2026सोमवारभारत vs ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीमसुबह 10:00 बजेकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निस्शिन
1 अक्टूबर 2026गुरुवारसेमीफाइनल*सुबह 10:00 / दोपहर 2:30 बजेकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क
3 अक्टूबर 2026शनिवारफाइनल / कांस्य पदक मैच*सुबह 10:00 / दोपहर 2:30 बजेकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क

*सेमीफाइनल और पदक मैच भारत के क्वालीफाई करने पर निर्भर हैं।

भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखदिनमुकाबलासमयवेन्यू
पहला वनडे27 सितंबर 2026रविवारभारत vs वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे30 सितंबर 2026बुधवारभारत vs वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेACA स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा वनडे3 अक्टूबर 2026शनिवारभारत vs वेस्टइंडीजदोपहर 2:00 बजेन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने भारत से छीना T20 रैंकिंग का नंबर-1 स्थान, देखें टॉप-10 टीमों की लिस्ट

Tagged:

team india Gautam Gambhir vvs laxman IND vs WI ODI Series Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com