इंग्लैंड ने भारत से छीना T20 रैंकिंग का नंबर-1 स्थान, देखें टॉप-10 टीमों की लिस्ट

Published - 20 Sep 2026, 02:02 PM | Updated - 20 Sep 2026, 02:48 PM

Team India 6

Team India: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। इस सीरीज़ में इंग्लिश टीम के शानदार प्रदर्शन का असर हाल ही में जारी ICC रैंकिंग पर पड़ा है। भारतीय टीम (Team India) को पछाड़कर इंग्लैंड टीम नंबर-1 का ताज हासिल करने में कामयाब हुई। रैंकिंग में हुए इन बदलाव के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें टॉप-10 टीमों पर हैं। तो आइए नजर डालते हैं आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग पर...

इंग्लैंड ने Team India से छीना T20 रैंकिंग का नंबर-1 स्थान

Team India 58

हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम (Team India) को आईसीसी टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज को इंग्लैंड टीम ने 3-0 से अपने नाम की थी, जिसके बाद वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर चली गई है। इसकी वजह से भारत को दूसरे नंबर पर आना पड़ा। हालांकि, दोनों टीमों के खाते में इस समय 269 पॉइंट्स दर्ज हैं।

हार्दिक पांड्या को वापस टीम इंडिया में जगह देने के लिए गौतम गंभीर ने रखी ये खास शर्त

हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड का रहा शानदार प्रदर्शन

हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड टी20 टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। जब से उन्होंने टी20 टीम की कमान संभाली है, तब से उनकी अगुवाई में टीम को लगातार जीत हासिल हुई है। उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लिश टीम को 26 में से 23 मैच जिताए हैं। इस प्रदर्शन का फ़ायदा अब टीम को ICC T20 रैंकिंग में मिला है। इंग्लैंड के नाम इस समय 268.80 पॉइंट्स हैं, जबकि टीम इंडिया (Team India) के पास 268.76 अंक है। इंग्लैंड रेटिंग में सिर्फ़ 0.04 पॉइंट की बढ़त के साथ नंबर 1 स्थान पर पहुँच गया है।

तीसरे पायदान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम

वहीं, नजर डाली जाए अन्य टीमों की स्थिति पर तो ऑस्ट्रेलिया टीम 260 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। जबकि न्यूजीलैंड टीम का चौथे स्थान पर कब्जा है। उसके खाते में 247 रन दर्ज हैं। पांचवें नंबर पर 243 अंकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका टीम हैं। छठे नंबर पर पाकिस्तान टीम विराजमान है। वेस्टइंडीज टीम अभी भी सातवें पायदान की मालकिन है। आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर क्रमशः बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान है।

ICC T20 रैंकिंग की टॉप-10 टीम

रैंकटीमरेटिंग
1इंग्लैंड269
2भारत269
3ऑस्ट्रेलिया260
4न्यूजीलैंड247
5दक्षिण अफ्रीका243
6पाकिस्तान240
7वेस्टइंडीज234
8बांग्लादेश224
9श्रीलंका220
10अफगानिस्तान220

IND vs WI: कब, कहां और किस टाइम पर देखें भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज? जानें चैनल और एप

Tagged:

team india England Cricket Team ICC T20 Ranking
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com