IND vs WI: कब, कहां और किस टाइम पर देखें भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज? जानें चैनल और एप

Published - 19 Sep 2026, 01:41 PM | Updated - 19 Sep 2026, 02:45 PM

IND vs WI

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेले जाने वाली वनडे सीरीज़ (IND vs WI) की तैयारियां शुरु कर दी है। सितम्बर के अंत में दोनों टीमें इस सीरीज़ के लिए आमने सामने होगी, जिसका पहला मैच 27 को होगा। ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 तो ध्यान में रखते हुए यह श्रंखला भारत के लिए काफ़ी अहम मानी जा रही हैं।

ऐसे में सीरीज में सभी खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि भारतीय फैंस भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज (IND vs WI) का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

IND vs WI: भारत दौरे पर आएगी वेस्टइंडीज टीम

IND Vs WI Stats

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और तीन ही मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए भारत (IND vs WI) दौरे पर आने वाली है। इस दौरे का आगाज 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले एकदिसवीय मैच से होगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

जहाँ एक तरफ़ सभी की नज़रें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय युवा खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालाँकि इससे पहले भारतीय फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा प्रसारण कहां और कैसे देख सकते हैं।

जापान के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

यहाँ देख सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज ODI सीरीज के मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI) के तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे। लिहाजा, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे उछाला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैचों का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा। इसके अलावा अगर फैंस लैपटॉप या मोबाईल पर इन मुकाबलों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट का रुख करना होगा। हालांकि, इस प्लाटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शकों को वैध सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी।

फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ

गौरतलब है कि यदि किसी दर्शक के पास स्टैंडर्ड टीवी एंटीना या फ्री-डिश है, तो वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर मुफ्त में देख सकता है। इसके अलावा क्रिकेट फैंस Jio या अन्य टेलिकॉम ऑपरेटरों के चुनिंदा रिचार्ज प्लान (जैसे डेटा पैक्स) का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, कई टेलीकॉम रिचार्ज प्लान में JioHotstar का सब्स्क्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त लागत के शामिल होता है।

IND vs WI: टी20-वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचदिनांकस्थानसमय (IST)
पहला ODI27 सितंबर 2026तिरुवनंतपुरमदोपहर 2:00 बजे
दूसरा ODI30 सितंबर 2026गुवाहाटीदोपहर 2:00 बजे
तीसरा ODI3 अक्टूबर 2026न्यू चंडीगढ़दोपहर 2:00 बजे
पहला T20I6 अक्टूबर 2026लखनऊशाम 7:00 बजे
दूसरा T20I9 अक्टूबर 2026रांचीशाम 7:00 बजे
तीसरा T20I11 अक्टूबर 2026इंदौरशाम 7:00 बजे
चौथा T20I14 अक्टूबर 2026हैदराबादशाम 7:00 बजे

6,6,6,4,4,4.... राहुल द्रविड़ का बेटा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छाया, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कूट डाले ताबड़तोड़ रन

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com