6,6,6,4,4,4.... राहुल द्रविड़ का बेटा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छाया, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कूट डाले ताबड़तोड़ रन
Published - 19 Sep 2026, 09:24 AM | Updated - 19 Sep 2026, 10:01 AM
Table of Contents
Rahul Dravid: 18 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबसा खेला गया. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुई भिड़ंत में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर 7 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के 17 साल के बेटे अन्वय द्रविड़ ने आक्रमक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर 200+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
Rahul Dravid के बेटे ने बिखेरा अपना जलवा

बारिश से प्रभावित रहे भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीम इंडिया अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रही. हालांकि, इस बीच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के 17 साल के बेटे अन्वय द्रविड़ ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी की छाप सबके दिलों में छोड़ी.
20-20 ओवर के इस मैच में 88 रन के स्कोर पर 4 अहम विकेट गिर जाने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम की पारी लड़खड़ा गई. ऐसे में अन्वय द्रविड टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे औऱ मैदान पर आते ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर काउंटर अटैक शुरू कर दिया. बता दें कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे अन्वय द्रविड़ का टीम में चयन बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज हुआ है.
जापान को हरा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब इस टीम से होगा मुकाबला
200+ के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अन्वय द्रविड़ ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 38 रन बना डाले। इस दौरान उनकी साथी बल्लेबाज यशवर्धन चौहान (54) के साथ 34 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी हुई. इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए. इन तीनों बल्लेबाजों के सिवाय कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा तक नहीं पार कर सका. नतीजतन, भारतीय टीम बारिश से बाधित रहे इस मैच में 20 ओवरों में 182 रन स्कोरबोर्ड पर लगा सकी।
भारत के हाथ लगी जीत
भारत द्वारा मिले 183 रनों के टारगेट को चेज करने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ही दहाई अंक का स्कोर हासिल किया. अन्य कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कप्तान जैक ज़ोसनेक 55 रनों के साथ टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. नील पटेल ने 45 रन और हेडन बारबुलोविक ने 45 रनों की पारी खेली. जेड हॉलिक 24 रन बनाकर आउट हुए. बल्लेबाजों के ऐसे प्रर्दशन चलते ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवरों में 175 रन ही हासिल कर पाई.
इधर शुरू होनी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज, उधर तीनों मुकाबलों से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर