जापान को हरा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब इस टीम से होगा मुकाबला

Published - 18 Sep 2026, 12:14 PM | Updated - 18 Sep 2026, 01:13 PM

Team India 75

टीम इंडिया (Team India) ने एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले ही मैच में जापान को 90 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। क्वार्टरफाइनल में इस बड़ी जीत की बदौलत हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

मेजबान जापान की महिला क्रिकेट टीम भारत के सामने टिक नहीं पाई और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में पीछे रही। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) ने बड़ी जीत हासिल की।

जापान की टीम सिर्फ 57 पर ढेर, Team India की श्री चरणी ने बरपाया कहर

Team India 76

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में टीम इंडिया (Team India) का सामना जापान से हुआ। इस मुकाबले में भारत की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, पहले छह ओवर में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए और पावरप्ले में जापान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बनाए।

हालांकि, जैसे ही पावरप्ले खत्म हुआ, विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर हारुना इवासाकी 10 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, इसी ओवर में कप्तान माई यानागिडा भी चलती बनीं। इसके बाद, तीसरा विकेट 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर गिरा और फिर नियमित अंतराल में बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला जारी रहा।

ओपनिंग करने आईं अयाका काटो-स्टैफोर्ड टॉप-स्कोरर रहीं और उन्होंने 25 रन बनाए। दोनों ओपनरों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज डबल-डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाया और पारी 19.5 ओवर में समाप्त हो गई। भारत (Team India) की तरफ से श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

शैफाली वर्मा की ताबड़तोड़ पारी से भारत की 5 ओवर में जीत

जापान के 58 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से 15 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। जी कमलिनी (0) और भारती फूलमाली (6) सस्ते में आउट हो गईं लेकिन शैफाली वर्मा ने ऋचा घोष (12*) के साथ मिलकर टीम इंडिया को बड़ी जीत दिला दी। शैफाली ने महज 15 गेंदों में 266.66 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और दो छक्के भी जड़े।

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगी टीम इंडिया की टक्कर

क्वार्टरफाइनल में बड़ी जीत की मदद से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया, जिसमें उसकी टक्कर बांग्लादेश से होगी। बांग्लादेश का क्वार्टरफाइनल में चीन से सामना हुआ था लेकिन खराब मौसम के कारण बिना टॉस के ही मैच रद्द हो गया। टीम रैंकिंग में आगे होने के कारण बांग्लादेश को अगले राउंड का टिकट मिल गया। भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए 20 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में टक्कर होगी।

यह भी पढ़ें: WPL की डेट का हुआ आधिकारिक ऐलान, इस दिन से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट का पांचवां सीजन

Tagged:

india women cricket team Women's Asian Games 2026 Japan Women vs India Women
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com