WPL की डेट का हुआ आधिकारिक ऐलान, इस दिन से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट का पांचवां सीजन
Table of Contents
WPL 2027 Dates Confirmed: आईपीएल 2027 की आधिकारिक तारीखों का इंतजार सभी को है। कुछ दिनों पहले BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि इस बार का सीजन 10 मार्च से कराने का प्रयास रहेगा। हालांकि, अभी तक इसके संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग से पहले खेले जाने वाले महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के अगले सीजन की डेट्स सामने आ गई हैं। आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी दुनिया भर की टॉप महिला क्रिकेटर्स हिस्सा लेती हैं। वहीं, भारत की होनहार अनकैप्ड प्लेयर्स भी नजर आती हैं।
WPL 2027 की तारीखों का हुआ ऐलान
BCCI की घोषणा के मुताबिक, WPL का पांचवां सीजन 14 फरवरी से 7 मार्च तक खेला जाएगा। बोर्ड ने मीडिया रिलीज में कहा, महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी T20 लीग के तौर पर, टाटा डब्ल्यूपीएल ने इस खेल के विकास के लिए खुद को एक अहम मंच के रूप में स्थापित किया है। यह लीग भारत और दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ लाती है और साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं को सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने का मौका भी देती है।
ऑक्शन की डेट और वेन्यू का भी हुआ ऐलान

डब्ल्यूपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन भी होना है। इसकी भी आधिकारिक तारीख सामने आ गई है। BCCI ने बताया कि पांचवें सीजन की नीलामी 28 अक्टूबर को ग्रैंड हयात कोच्चि में होगी। वहीं, ऑक्शन से पहले 28 सितंबर तक सभी पांचों टीमों को रिटेन और रिलीज लिस्ट फाइनल करने का समय दिया गया है।
हर स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से मैक्सिमम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। मौजूदा चक्र के लिए सैलरी कैप 15 करोड़ रुपये है।
इन तीन शहरों में हो सकता है WPL 2027 के मैचों का आयोजन
WPL के पिछले सीजन के मुकाबलों का आयोजन दो शहरों में हुआ था। पहले 11 मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित हुए थे। फाइनल और एलिमिनेटर सहित शेष मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में हुए थे। अगले साल होने वाले सीजन के वेन्यू को लेकर अभी बोर्ड ने कोई घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में मुंबई और वडोदरा के साथ वाराणसी का नाम भी चर्चा में है।
वाराणसी में नया स्टेडियम बन रहा है, जिसका काम अंतिम चरण पर है। WPL से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वाराणसी में मैच कराने का फैसला स्टेडियम की तैयारियों पर निर्भर करेगा। घरेलू मैचों के जरिए परखे जाने के बाद ही यह वेन्यू लीग की मेजबानी कर सकता है। बता दें कि पिछले सीजन फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया था।
Tagged:
bcci Women's Premier League WPL 2027