वेस्टइंडीज ODI टीम से हुआ साफ, इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर हो गया पूरी तरह खत्म, अब संन्यास ही अंतिम विकल्प

Published - 17 Sep 2026, 04:21 PM | Updated - 17 Sep 2026, 05:45 PM

India 29

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का टकराव एशियन गेम्स 2026 से हो रहा है। इसी वजह से काफी सारे मुख्य भारतीय खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। यही कारण है कि कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं, आकिब नबी और नमन धीर को भी पहली बार ODI स्क्वाड में चुना गया है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत (India) के वनडे स्क्वाड से काफी हद तक साफ हो गया है कि कौन से खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा हैं और कौन से बिलकुल भी नहीं। वहीं, कुछ सीनियर खिलाड़ियों के लिए तो इसे संन्यास का संकेत भी माना जा रहा है।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से नजरअंदाज हुए India के इन 3 खिलाड़ियों के लिए संन्यास ही बचा विकल्प

1. मोहम्मद शमी

India 30

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद सीरीज दर सीरीज खत्म होती जा रही है। शमी को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से किसी भी फॉर्मेट के लिए भारत (India) की टीम में नहीं चुना गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। इसके बावजूद शमी को नहीं चुना गया, बल्कि मोहम्मद सिराज को मौका मिला। इसी वजह से अब शमी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ही विकल्प बचा है।

2. भुवनेश्वर कुमार

मोहम्मद शमी की तरह ही भुवनेश्वर कुमार को भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। भुवनेश्वर कुछ समय से कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल किए जाने की मांग हो रही थी लेकिन चयन समिति ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इसी वजह से अब भुवी का इंटरनेशनल करियर भी खत्म ही नजर आ रहा है।

3. युजवेंद्र चहल

वर्ल्ड कप 2027 से पहले कुलदीप यादव का फॉर्म उतना अच्छा नजर नहीं आ रहा है। इसके बावजूद उन्हें चुना गया। वहीं, अन्य स्पिन विकल्पों के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जा रहा है। इसी वजह से युजवेंद्र चहल के लिए भी अब संन्यास का ही रास्ता बचा है। चहल ने हाल ही में इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी की और काफी विकेट भी चटकाए। ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में चुना जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: कभी कोयले की खदान में काम करना चाहता था टीम इंडिया का ये क्रिकेटर, फिर अचानक बना सुपरस्टार

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com