इधर शुरू होनी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज, उधर तीनों मुकाबलों से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
Table of Contents
Lungi Ngidi Injury: सितंबर के अंत में दो जबरदस्त वनडे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की तो काफी ज्यादा बात हो रही है, जो 27 सितंबर से खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 सितंबर से तीन मैचों की धमाकेदार वनडे सीरीज खेली जानी है।
इस सीरीज की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगा। हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि उसके तेज गेंदबाज लगातार इंजरी का शिकार हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से Lungi Ngidi हुए बाहर

दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप अपने घर पर ही खेलना है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है लेकिन इससे एक के बाद एक उसके प्रमुख तेज गेंदबाज बाहर हो रहे हैं। कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) का नाम भी जुड़ गया है।
घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए एनगिडी हुए चोटिल, मोकोएना को मिला वनडे सीरीज में मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) भी घरेलू क्रिकेट में शिरकत करने पहुंचे लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए। पिछले हफ्ते टाइटन्स और डॉल्फिंस के बीच घरेलू फर्स्ट-क्लास सीजन के पहले मैच में एनगिडी की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
बुधवार को हुए स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें ठीक होने के लिए रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। इसी वजह से यह तेज गेंदबाज (Lungi Ngidi) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह काफी बड़ा झटका है, क्योंकि एनगिडी काफी अहम बॉलर हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में न्कोबानी मोकोएना को चुना गया है, जिन्होंने नामीबिया दौरे पर अपना ODI डेब्यू किया था।
टेस्ट सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद, दक्षिण अफ्रीका को 9 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जो WTC Final के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसके लिए लुंगी एनगिडी फिट हो पाएंगे, इस पर संशय की स्थिति है। हालांकि, अंतिम फैसला सीरीज के नजदीक जाकर लिया जाएगा। अगर एनगिडी बाहर होते हैं, तो फिर देखना होगा कि किसे रिप्लेसमेंट के रूप में मौका मिलता है।