जापान के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

Published - 18 Sep 2026, 04:16 PM | Updated - 18 Sep 2026, 05:02 PM

India 35

India vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया को जापान का दौरा करना है। इसमें होने वाले पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत को अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल में करना है। ऐसे में भारतीय टीम के जापान आने का फायदा उठाते हुए जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के साथ बातचीत के माध्यम एक टी20 मैच के आयोजन का निर्णय लिया।

इसी वजह से भारत (India) को एशियन गेम्स से पहले 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक टी20 मुकाबला खेलना है। यह मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में उन्हीं खिलाड़ियों को रखा गया है, जो एशियन गेम्स में नजर आएंगे। ऐसे में भारत की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन कर सकते हैं ओपनिंग

India 34

जापान के खिलाफ मैच के लिए भारत (India) की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी बेंच पर रहे। हालांकि, अब जापान के खिलाफ वे नजर आ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट अभिषेक को रेस्ट देकर वैभव को सैमसन के साथ उतार सकता है।

वैसे भी जापान की टीम बहुत मजबूत नहीं है। इसी वजह से कॉम्बिनेशन बदलने से नुकसान की संभावना कम ही है। वहीं, वैभव भी कमाल के बल्लेबाज हैं और अच्छा कर सकते हैं।

India के मिडिल ऑर्डर में ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

नंबर-3 पर ईशान किशन को मौका मिलने की उम्मीद है। उनका प्रदर्शन कुछ महीनों में शानदार रहा है। वहीं, फिर कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा क्रमशः चार और पांच नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। इन दोनों ने ही उम्मीद के मुताबिक अभी तक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में जापान के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।

इन 3 ऑलराउंडर्स को प्लेइंग XI में जगह मिलने की संभावना

जापान के विरुद्ध भारतीय प्लेइंग XI में ऑलराउंडर्स में नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। नीतीश और शिवम अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से गेंद के साथ योगदान दे सकते हैं। वहीं, अक्षर पर बल्ले के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का भी दारोमदार होगा। इन तीनों ने IND vs AFG टी20 सीरीज में भी एक साथ हिस्सा लिया।

ऐसा हो सकता है भारत का गेंदबाजी अटैक, बुमराह को मिलेगा आराम?

भारत (India) की प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई को जगह मिलने की संभावना है। वहीं, तेज गेंदबाज विभाग में अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर नजर आ सकते हैं। अर्शदीप को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 से आराम दिया गया था, जबकि बुमराह तीनों मैच खेले। अब बुमराह को जापान के खिलाफ रेस्ट मिल सकता है।

जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें: जापान को हरा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब इस टीम से होगा मुकाबला

Tagged:

team india Japan Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com