हार्दिक पांड्या को वापस टीम इंडिया में जगह देने के लिए गौतम गंभीर ने रखी ये खास शर्त

Published - 20 Sep 2026, 09:12 AM | Updated - 20 Sep 2026, 10:01 AM

Hardik Pandya 4

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए हेड कोच गौतम गंभीर ने एक अपडेट दिया है। चोट के चलते वह आईपीएल 2026 के बाद कोई भी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। वहीं, अब गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि किन शर्तों को पूरा कर वह टीम में एंट्री कर सकते हैं।

Hardik Pandya की टीम इंडिया में वापसी पर आया अपडेट

Hardik Pandya 3

गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत (IND vs AFG) की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कहा कि उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए एक बार अपनी गेम फिटनेस साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर हार्दिक पांड्या इंडिया A सीरीज़ में खेल पाते हैं, तो उन्हें T20 और ODI स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। गौतम गंभीर ने कहा,

“हार्दिक फिलहाल 10 ओवर फेंकने में असमर्थ हैं और IPL के बाद बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले हैं. हम उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के प्रति जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं.”

जापान के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या होंगे टीम इंडिया के लिए जरूरी

गौतम गंभीर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया,

"जब हम लगभग एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका (वर्ल्ड कप के लिए) जाएंगे, हम सब जानते हैं कि वहां एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका कितनी अहम होगी. वहीं हार्दिक के वापस आने से हम ज्यादा अच्छी स्थिति में हो जाएंगे."

वेस्टइंडीज सीरीज से हुए बाहर

हार्दिक पंड्या को इंजरी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले उनके पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह 11 अक्टूबर से इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके।

6,6,6,4,4,4.... राहुल द्रविड़ का बेटा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छाया, 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कूट डाले ताबड़तोड़ रन

Tagged:

team india Gautam Gambhir hardik pandya
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com