एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला? जानें किस डेट को भिड़ेंगी दोनों टीमें
Table of Contents
पिछले एक साल में प्रशंसकों को कई बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिली है। इसके बावजूद IND vs PAK मैच के लिए फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। पुरुष टीमों के साथ-साथ दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों की टक्कर कई बार हुई है। हाल ही में इन दोनों की टक्कर महिला एशिया कप में हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।
इसके बाद, IND vs PAK मुकाबले का समीकरण एशियन गेम्स 2026 में खेले गए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भी बन रहा था लेकिन संभव नहीं हो पाया। अब फैंस की नजर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट पर है। इसमें भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में हो सकता है IND vs PAK मुकाबला

जापान के आइची नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद, अब पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की बारी है। इसका आगाज 24 सितंबर से ग्रुप मैचों के साथ होगा। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हालांकि, ग्रुप स्टेज में इनकी टक्कर नहीं होगी, क्योंकि दोनों को डायरेक्ट नॉकआउट स्टेज में प्रवेश मिला है।
इसके बावजूद फैंस को IND vs PAK मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में एक जैसा ही प्रदर्शन करना होगा, तभी बात बनेगी।
मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का बनेगा समीकरण
पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल राउंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि, दोनों ही टीमें अलग-अलग मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद, जीत मिलने पर सेमीफाइनल में नजर आएंगी लेकिन यहां भी इनका सामान अलग-अलग विरोधी टीमों से होगा।
यहीं से IND vs PAK मुकाबले की संभावना बनेगी। अगर भारत और पाकिस्तान ने अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया तो फिर फाइनल में गोल्ड मेडल मैच के लिए इनके बीच टक्कर होगी। वहीं, दोनों को सेमीफाइनल में हार मिली तो फिर कांस्य पदक के लिए इनका मुकाबला होगा। ऐसे में इनकी टक्कर तभी होगी, जब सेमीफाइनल में दोनों टीमें जीत के साथ आगे बढ़ें या फिर हार का सामना करें।
3 अक्टूबर को खेले जाएंगे मेडल मैच
भारत और पाकिस्तान ने मेडल मैच में जगह बनाई तो शनिवार, 3 अक्टूबर को IND vs PAK मुकाबला देखने को मिलेगा। गोल्ड मेडल मैच हो या ब्रॉन्ज मेडल मैच, दोनों ही एक ही दिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होंगे। ब्रॉन्ज मेडल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। वहीं, गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: 'उसके बस का नहीं....' इस पूर्व दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बेकार खिलाड़ी
Tagged:
team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team Asian Games 2026