'उसके बस का नहीं....' इस पूर्व दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बेकार खिलाड़ी
Table of Contents
भारतीय टीम के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही तेजी से क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली है। इसके पीछे उनकी कम उम्र के साथ-साथ जबरदस्त प्रदर्शन भी है। वैभव ने आईपीएल के साथ-साथ अंडर-19 लेवल पर धमाल मचाया और टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में डेब्यू करने के बाद, जिम्बाब्वे दौरे पर धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
इस 15 वर्षीय खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi) का अभी तक जैसा प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए कई दिग्गजों ने उन्हें वनडे क्रिकेट में भी मौका देने की मांग की है। वहीं, कुछ ने उन्हें फ्यूचर में टेस्ट क्रिकेट में भी लाने का सुझाव दिया है। कुछ समय पहले राहुल द्रविड़ ने भी वैभव को टेस्ट के लिए अहम बताया था। हालांकि, अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने अन्य फॉर्मेट में सफल होने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।
Vaibhav Sooryavanshi ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी के रूप में नहीं होंगे सफल

इंटरनेशनल क्रिकेट में 77 मुकाबले खेलने वाले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से ऑल फॉर्मेट प्लेयर बनने की उम्मीदें नहीं लगानी चाहिए। पनेसर ने सूर्यवंशी की तकनीक पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसके साथ वे सभी प्रारूपों में सफलता हासिल करेंगे, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।
पनेसर ने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक की तारीफ की और कहा कि वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट के साथ-साथ टी20I में भी टॉप-10 आते हैं।
पनेसर ने सूर्यवंशी की तकनीक पर उठाए सवाल
Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर मोंटी पनेसर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा,
"मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में ढल पाएंगे। अभी हैरी ब्रूक ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल दोनों में टॉप 10 में हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी के पास वैसी तकनीक है।"
माइकल क्लार्क का पनेसर पर पलटवार, सूर्यवंशी को लेकर किया बड़ा दावा
इसी पॉडकास्ट पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर मोंटी पनेसर की बात से ऐतराज जताया। उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का उदाहरण देते हुए दावा किया कि सूर्यवंशी भी ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी बन सकते हैं। क्लार्क ने कहा,
"मुझे लगता है कि आप अभी भी तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने यह करके दिखाया है। ये खिलाड़ी शानदार टेस्ट क्रिकेटर और जबरदस्त टी20 क्रिकेटर भी थे। अगर इस पीढ़ी का कोई खिलाड़ी, जैसे कि सूर्यवंशी, टेस्ट क्रिकेट में कदम रखता है, तो उसे खेलते देखना अद्भुत होगा। लेकिन एक सवाल यह भी है कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है।"
व्हाइट बॉल क्रिकेट में हिट, रेड बॉल में अभी भी संघर्ष जारी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में जिस तरह की सफलता हासिल की है, वह उन्हें रेड बॉल में नहीं मिली है। इसकी गवाही खुद उनके आंकड़े देते हैं। वैभव ने टी20 क्रिकेट की 40 पारियों में 42.82 की औसत से 1670 रन बनाए हैं। वहीं, 13 लिस्ट ए पारियों में 43.38 की औसत से 564 रन स्कोर किए हैं। हालांकि, फर्स्ट क्लास में 17 पारियों में उनके नाम 23.47 की औसत से 399 रन ही दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एक साथ टीम इंडिया के होंगे 2 हेड कोच, जानें दोनों का नाम