जहीर खान के साथ CSK ने IPL 2027 के लिए कप्तान का किया ऐलान, अब इस खिलाड़ी के पास रहेगी कमान
Table of Contents
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले तीन सीजन से एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। लीग के 19वें सीजन में चेन्नई की टीम बिखरी हुई नजर आई और निरंतर रूप से अच्छा करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम ने अपने अभियान का अंत आठवें स्थान पर रहकर किया।
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण करीब 18 साल से हेड कोच के रूप में नजर आ रहे स्टीफन फ्लेमिंग पर गाज गिरी और उन्हें पद से हटा दिया गया। इसके बाद से ही CSK के नए हेड कोच की तलाश जारी थी, जो अब खत्म हो गई और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।
IPL 2027 में जहीर खान होंगे CSK के हेड कोच
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की रेस में कई दिग्गजों का नाम शामिल बताया जा रहा था, जिसमें रविचंद्रन अश्विन, राहुल द्रविड़, इयोन मॉर्गन, माइकल हसी और दिनेश कार्तिक भी शामिल थे। हालांकि, किसी भी मीडिया रिपोर्ट में जहीर खान का जिक्र नहीं था। इसी वजह से उनका अपॉइंटमेंट सभी के लिए हैरानी वाला है। बताया जा रहा है कि इस फैसले के पीछे पूर्व कप्तान एमएस धोनी का हाथ है।
जहीर खान ने अभी तक आईपीएल में एक भी बार हेड कोच का रोल नहीं निभाया है। उन्होंने 2017 में IPL से रिटायर होने के बाद अलग-अलग पदों पर काम किया है। उन्हें IPL 2019 से पहले MI का 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स' बनाया गया था, और बाद में वे उनके 'ग्लोबल डेवलपमेंट' के हेड बने। इसके बाद IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनाया गया था, लेकिन अगले सीजन से पहले ही वे इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए। अब CSK के हेड कोच के रूप में जहीर एक नई भूमिका में नजर आएंगे।
CSK की कप्तानी में जहीर खान करेंगे बदलाव?

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच जहीर खान को बनाए जाने के बाद, सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर है। अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है।
वहीं, आईपीएल 2026 में कप्तानी के साथ-साथ ऋतुराज की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही। खुद जहीर भी एक क्रिकेट शो में गायकवाड़ की बैटिंग से संतुष्ट नहीं दिखे थे। इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि क्या ऋतुराज को CSK की कप्तानी से हटा दिया जाएगा। तो इसकी संभावना बेहद कम ही नजर आती है।
ऋतुराज पर ही भरोसा बरकरार रख सकते हैं
भले ही CSK ने जहीर खान को हेड कोच बना दिया हो लेकिन इस बात की संभावना कम ही नजर आती है कि यह पूर्व तेज गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में कोई बदलाव करेगा। मेगा ऑक्शन से पहले यह आखिरी सीजन होना है।
इसी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को IPL 2027 में आखिरी चांस दिया जा सकता है। अगर वे इस बार भी कमाल नहीं कर पाते हैं तो फिर उन्हें लेकर कड़ा फैसला लिया जा सकता है लेकिन फिलहाल उनका पद सुरक्षित नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, एक नहीं 2 दिग्गजों को सौंपी कमान