इंग्लैंड ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, एक नहीं 2 दिग्गजों को सौंपी कमान
Table of Contents
इंग्लैंड (England) की टीम में बदलाव का दौर जारी है। न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद, काफी सारे चेंज देखने को मिले हैं। बेन स्टोक्स संन्यास ले चुके हैं और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी जो रूट के कंधों पर है। वहीं, हेड कोच के पद में भी बदलाव हुआ है। ब्रेंडन मैकुलम को पहले तीनों ही फॉर्मेट के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई थी लेकिन अब वे सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही नजर आएंगे।
मैकुलम को टेस्ट हेड कोच के पद से हटाने के बाद, इंग्लैंड (England) को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश थी, जो बाद में स्टीफन फ्लेमिंग पर जाकर खत्म हुई। फ्लेमिंग ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपना पद नहीं संभाला है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक और हेड कोच का ऐलान कर दिया है।
इस दिग्गज को भी ECB ने हेड कोच किया नियुक्त

ECB ने स्टीफन फ्लेमिंग को काफी भरोसे के साथ टेस्ट में इंग्लैंड (England) के हेड कोच के पद पर नियुक्त किया है और इसी वजह से रेस में शामिल कई दिग्गजों को निराश होना पड़ा। वहीं, अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को भी मुख्य कोच बना दिया गया है। ट्रॉट के पास कोचिंग का काफी अच्छा अनुभव है और उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की प्रगति में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
इंग्लैंड लायंस के हेड कोच बने ट्रॉट
दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को टेस्ट में इंग्लैंड (England) के हेड कोच के पद की रेस का दावेदार बताया गया था लेकिन उस समय स्टीफन फ्लेमिंग बाजी मार ले गए। हालांकि, अब ट्रॉट को इंग्लैंड लायंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें वे युवा खिलाड़ियों के साथ काम करते नजर आएंगे।
हाल ही में वे श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड लायंस के साथ नजर आए थे और उनके मार्गदर्शन में टीम ने दो मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। अब उन्हें कैरिबियन, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के विंटर टूर के लिए इंग्लैंड लायंस का हेड कोच बनाया गया है।
एंड्रू फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह
इंग्लैंड लायंस (England Lions) के हेड कोच के रोल में पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ नजर आ रहे थे लेकिन इस साल अगस्त में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़ गए। इसी वजह से ECB ने जोनाथन ट्रॉट को लाने का फैसला किया।
यह पद ट्रॉट के लिए एक बड़ा मौका है, जिन्होंने पहले इंग्लैंड के कोच बनने में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी और वे लायंस प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हुए अपनी दावेदारी को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 22 साल की उम्र में लगातार 2 डबल सेंचुरी! इस भारतीय बल्लेबाज ने रचा था अनोखा इतिहास