क्रिकेट इतिहास का एकमात्र बल्लेबाज जिसने टेस्ट क्रिकेट में ठोके 60 हजार से ज्यादा रन

Published - 27 Sep 2026, 12:55 PM | Updated - 27 Sep 2026, 01:50 PM

Jack Hobbs

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे मुश्किल टेस्ट फॉर्मेट को माना जाता है। इसकी वजह से तकनीक और धैर्य की असली परीक्षा है। अगर खिलाड़ी की स्किल्स कमजोर हुईं तो फिर लंबे समय तक रेड बॉल क्रिकेट में टिकना मुश्किल है। बल्लेबाज हो या गेंदबाज, कई बार सफल होने के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में सचिन तेंदुलकर ने जगह बना रखी है, जिनके नाम 15921 रन दर्ज हैं। हालांकि, आज हम आपको उस बल्लेबाज के बारे में बताएंगे, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 60000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हैं फर्स्ट क्लास में 60000 प्लस रन

Jack Hobbs 1

जिस खिलाड़ी के नाम इतने सारे रन दर्ज हैं, वह इंग्लैंड के जैक हॉब्स (Jack Hobbs) हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इंग्लैंड और सरे के लिए खेला। उनकी गिनती दिग्गजों में होती है और यह भी कहा जाता है कि हॉब्स के रनों की संख्या और भी ज्यादा होती लेकिन कई बार उन्होंने शतक पूरा करने के बाद दूसरे बल्लेबाजों को खेलने का मौका देने के लिए आउट हो जाते थे। वहीं, उनका करियर पहले विश्व युद्ध की वजह से भी प्रभावित हुआ था।

फर्स्ट क्लास में Jack Hobbs सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ऐसे हैं आंकड़े

जैक हॉब्स (Jack Hobbs) ने 1905 से लेकर 1934 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया और इस दौरान गेंदबाजों की हालत खराब करने का काम किया। उन्होंने 29 साल के करियर में 834 मुकाबलों में हिस्सा लिया और 1325 पारियों में 50.7 कई औसत से 61760 रन बनाए। ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

शतकों के मामले में भी सबसे आगे

दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज (Jack Hobbs) ने सिर्फ रन बनाने के मामले में ही नहीं, शतकों के मामले में भी अन्य बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल की। हॉब्स ने 199 शतक बनाए, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा कारनामा है। इस दिग्गज के नाम 273 अर्धशतक भी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने के मामले में वे दूसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के लिए ऐसा रहा जैक हॉब्स का टेस्ट करियर

जैक हॉब्स (Jack Hobbs) ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 1908 में डेब्यू किया था और अपना अंतिम मुकाबला 1930 में खेला। इस दौरान उन्होंने 61 मैचों में 56.94 की औसत से 5410 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: 39 साल के खिलाड़ी ने खेली अपनी अंतिम पारी, क्रिकेट के हर प्रारूप से कर दिया संन्यास का ऐलान

Tagged:

England Cricket Team Jack Hobbs
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com