रवि शास्त्री ने चुने भारत के ऑल टाइम 5 महान खिलाड़ी, सचिन को दिया नंबर-1 स्थान
Published - 27 Sep 2026, 10:25 AM | Updated - 27 Sep 2026, 11:11 AM
Table of Contents
Ravi Shastri: भारतीय टीम ने क्रिकेट जगत को कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं, जिन्हें भूल पाना किसी भी फैंस के लिए आसान नहीं होगा. पिछले कई दशकों में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है. यही वजह है जब भी टीम इंडिया के टॉप-5 ऑल टाइम प्लेयर को चुनने की बात होती है, तो यह फैसला काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भारत के अब तक के शीर्ष 5 खिलाड़ियों को चुनते हुए सचिन तेंदुलकर को नंबर-1 पर जगह दी है.
Ravi Shastri ने चुने भारत के ऑल टाइम 5 महान खिलाड़ी

दरअसल, कुछ समय पहले रवि शास्त्री ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पर माइकल वॉन से बातचीत की थी। इस दौरान जब पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी ने रवि से टीम इंडिया के टॉप 5 खिलाड़ी चुनने के लिए कहा, तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ विराट कोहली और कपिल देव का नाम भी लिया. पूर्व भारतीय कोच (Ravi Shastri) ने कहा,
“पक्का गावस्कर, हम शुरू करेंगे, 70s, कपिल, सचिन, विराट, पक्का। मैं उस दौर के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को देख रहा हूं। मुश्किल है। बिशन बेदी भी होते, लेकिन, MS फिर से, MS आएंगे, और फिर बुमराह अभी भी यहां हैं। बुमराह जवान हैं। बुमराह के पास अभी भी क्रिकेट है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जिन्होंने लगभग अपना क्रिकेट खत्म कर लिया है। तो ये पांच होंगे। यह सनी, कपिल होंगे, तो मैं 70 के दशक में सनी, 80 के दशक में कपिल, 90 के दशक में सचिन फिर धोनी, विराट को चुन रहा हूं।”
सचिन तेंदुलकर को बताया नंबर-1
इस बातचीत के दौरा वहां मौजूद एलिस्टर कुक ने जब सवाल किया कि नंबर वन कौन है? गावस्कर, गॉडफादर?, तो इसका जवाब देते हुए रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने सचिन तेंदुलकर का नाम लिया. उन्होंने बताया,
"मैं कहूंगा बैटिंग में। कपिल, वाह, शानदार क्रिकेटर। और मैं पूरे पैकेज को देखूं तो नंबर वन तेंदुलकर होंगे। उम्मीदों की वजह से, लंबे समय तक खेलने की वजह से, 24 साल तक गेम खेलने की वजह से, 24 साल तक गेम में, और उन्होंने 100-100 रन बनाए, उन्होंने हर दशक के पेस अटैक का सामना किया है।"
रोहित शर्मा का नहीं लिया नाम
गौरतलब है कि रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया है, जिससे उनके फैंस काफी निराश नजर आए. हिटमैन की अगुवाई में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बावजूद, उन्हें टीम इंडिया के टॉप पांच खिलाड़ियों में शामिल न करना हैरानी की बात है.
ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का स्टार विकेटकीपर, चोट के चलते अब नहीं लेगा हिस्सा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर