CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में कई शिकायतों के बाद लापरवाही आई सामने, LSG डगआउट में एक व्यक्ति फोन चलाता कैमरे में कैद हुआ!

Published - 10 May 2026, 09:06 PM | Updated - 10 May 2026, 09:15 PM

CSK Vs LSG

आईपीएल 2026 हर मायने में काफी दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर खिलाड़ी रनों की झड़ी लगा रहे हैं, दूसरी ओर आईपीएल के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस सीजन डगआउट में मोबाइल फोन चलाने का दूसरा मामला सामने आ रहा है।

10 मई को CSK vs LSG के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उसे फोन चलाते देखा जा रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ा सवाल सट्टे को लेकर भी उठ रहा है, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई क्या है आइए जानते हैं।

क्या है पूरा मामला?

USING PHONE IN LSG DUGOUT DURING CSK VS LSG MATCH

चेन्नई के चेपॉक में CSK vs LSG के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था जिसके बाद एलएसजी बल्लेबाजी करने उतरी।

इस मैच में एक बड़ी अनहोनी दिखी जिसके चलते फैंस के मन में फिर से एक बार शंका की लहर दौड़ गई कि कहीं आईपीएल में सट्टे का बाजार फिर से गर्मा तो नहीं रहा है।

एलएसजी की बल्लेबाजी के दौरान पहले ओवर में जोश इंगलिस के चौके का रिव्यू दिखाया जा रहा था, उसी दौरान एक व्यक्ति अपने कान में फोन लगाता दिख रहा था जैसे किसी से फोन पर बात कर रहा हो। इसके बाद इसकी तस्वीर एक्स (X) पर वायरल हो गई।

CSK vs LSG: सात साल में पहली बार 180+ चेज़ कर चेन्नई सुपर किंग्स ने LSG को पांच विकेट से हराया

CSK vs LSG मैच की घटना पर बीसीसीआई ने क्या प्रतिक्रिया दी?

CSK vs LSG मैच के दौरान हुई घटना के बाद अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और न ही बीसीसीआई का कोई रिएक्शन आया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति डगआउट में नहीं बैठा था, बल्कि उसके आसपास वाले इलाके में बैठा था।

आपको बता दें कि इस तरह के मामले इससे पहले इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में देखने को मिले थे। जिसमें आरआर के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन इस्तेमाल करते देखा गया था।

हालांकि टीम मैनेजर को फोन प्रयोग का अधिकार होता है लेकिन वे केवल ड्रेसिंग रूम में ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। नियम के उल्लंघन के कारण रोमी भिंडर पर एक लाख का जुर्माना लगा था।

CSK vs LSG: 6,6,6,4,6,6.....उर्विल पटेल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा

Urvil Patel ने लगाया IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

CSK vs LSG मैच में 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था। पिछले 7 वर्षों में CSK एक बार भी 180 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल नहीं कर पाई थी।

हालांकि इस मैच में चेन्नई ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने पावरप्ले में लगातार चौके-छक्के लगाए। संजू सैमसन के आउट होने के बाद उर्विल पटेल (Urvil Patel) बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर टूट पड़े।

उर्विल (Urvil Patel) ने महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 282 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 65 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 8 छक्के और 2 चौके निकले। आखिर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह शाहबाज अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑफ में आवेश खान को कैच दे बैठे।

Tagged:

CSK vs LSG IPL 2026 USING PHONE IN LSG DUGOUT
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रोमी भिंडर जो राजस्थान रॉयल्स के मेनेजर हैं

एक लाख का
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com