CSK vs LSG: सात साल में पहली बार 180+ चेज़ कर चेन्नई सुपर किंग्स ने LSG को पांच विकेट से हराया
Published - 10 May 2026, 07:59 PM | Updated - 10 May 2026, 08:08 PM
Table of Contents
CSK vs LSG के बीच खेले गए IPL 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई के सामने लखनऊ ने 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।
चेन्नई ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी के दम पर 19.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 208 रन बना लिए और इस रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया। सात साल बाद यह पहली बार है जब चेन्नई ने 180 से अधिक रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।
जोश इंगलिस की तूफानी पारी से लखनऊ ने बनाए 203 रन

CSK vs LSG मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर जोश इंगलिस ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। इंगलिस ने मात्र 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
उनके अलावा मिचेल मार्श ने 10 रन और अंत में शहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 45 रन बटोरकर टीम का स्कोर 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 203 तक पहुँचाया। चेन्नई की ओर से अनशुल कंबोज ने दो और जेमी ओवरटन तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके, लेकिन वे रनों की गति पर लगाम नहीं लगा सके।
उर्विल पटेल और रुतुराज गायकवाड़ ने पावरप्ले पलटा मैच
204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को उर्विल पटेल और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लखनऊ के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान गायकवाड़ ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 42 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। पावरप्ले के 6 ओवरों में ही चेन्नई ने 97 रन जोड़ लिए थे, जिसने जीत की नींव रख दी थी।
CSK vs LSG में चेन्नई ने 4 गेंद शेष रहते मारी बाजी
CSK vs LSG के दूसरी पारी में कार्तिक शर्मा ने मोर्चा संभाला लेकिन उनका धिमी पारी 20 रन पर आउट होकर समाप्त हो गया। हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरने से मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया था, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने अपना संयम नहीं खोया।
अंत में शिवम दूबे और प्रशांत वीर ने मिलकर 19.2 ओवर में ही टीम को 208 रनों तक पहुँचा दिया। CSK vs LSG के इस मैच में चेन्नई की इस जीत ने प्लेऑफ की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई की यह ऐतिहासिक चेज़ लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
Tagged:
CSK vs LSG Urvil Patel IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर