DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका, मिलर की वापसी, ये 2 खिलाड़ी बाहर, पंजाब के खिलाफ कुछ ऐसी दिल्ली की प्लेइंग-11

Published - 10 May 2026, 04:04 PM | Updated - 10 May 2026, 04:12 PM

DC Playing XI

DC Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। डीसी ने मौजूदा सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 जीते हैं तो सात में हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली की अगली भिड़ंत सोमवार (11 मई) को पंजाब किंग्स से धर्मशाला स्टेडियम में होगी, जिसको वह किसी भी हाल में जितना चाहेगी। इस मैच में डीसी दो बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है, जिसमें पृथ्वी शॉ की वापसी भी मानी जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में डीसी की संभावित प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) कैसी रह सकती है।

पृथ्वी शॉ को मौका, मिलर की वापसी!

दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ पथुम निसांका को बाहर करके उनकी जगह पृथ्वी को मौका दिया जा सकता है। शॉ पिछले 11 मैचों से बाहर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जो कि धर्मशाला में समाप्त हो सकता है।

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट मिलर को प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI) में स्थान दे सकती है। जबकि विपराज निगम को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इन बल्लेबाजों पर होगी उम्मीदें

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार मानी जाती है, जिसके चलते पृथ्वी शॉ और केएल राहुल के ऊपर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी और इनमें से एक बल्लेबाज को अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी, ताकि टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सके। तीसरे नंबर पर नितीश राणा को भेजा जा सकता है तो चौथे पर ट्रिस्टन स्टब्स की एंट्री हो सकती है।

पांचवें पर कप्तान अक्षर पटेल और छठे पर डेविड मिलर को बैटिंग के लिए भेजा सकता है तो आशुतोष शर्मा भी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। इस मैच में समीर रिजवी का उपयोग इम्पैक्ट प्लेयर के तौर (DC Playing XI) पर किया जा सकता है। अगर दिल्ली पहले बल्लेबाजी करती है, क्योंकि अगर टीम को उनकी जरूर नहीं होती है तो फिर वह एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ जा सकते हैं।

PBKS vs DC Today Match Prediction, Match 55- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

मिचेल-लुंगी समेत ये गेंदबाजों होंगे शामिल

पंजाब किंग्स की खतरनाक बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स अपनी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को खिलाना चाहेगा। इसमें लुंगी एनगिडी और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। बता दें कि, पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में लुंगी चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी।

लेकिन इस बार वह यकीनन पंजाब के खिलाफ अपनी स्लोअर गेंदबाजों में पीबीकेएस के बल्लेबाजों (DC Playing XI) को फंसाना चाहेंगे। मुकेश कुमार को भी इस मैच में मौका मिल सकता है, क्योंकि वह डेथ ओवर में अच्छी यॉर्कर फंकने की काबिलियत रखते हैं। जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी तो जरूरत पड़ने पर नितीश राणा की ऑफ स्पिन गेंदबाजी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (c), आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी।

इम्पैक्ट प्लेयर:- समीर रिजवी

PBKS vs DC, PITCH REPORT: क्या कहती धर्मशाला स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला

Tagged:

Prithvi Shaw david miller DC Playing XI Punjab Kings vs Delhi Capitals
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com