PBKS vs DC, PITCH REPORT: क्या कहती धर्मशाला स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला

Published - 10 May 2026, 03:04 PM | Updated - 10 May 2026, 03:05 PM

PBKS vs DC PITCH REPORT

PBKS vs DC PITCH REPORT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच भारत के सबसे खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर न सिर्फ बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, बल्कि गेंदबाज भी अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पैर जमाने का बिल्कुल भी मौका नहीं देते हैं।

ऐसे में चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में धर्मशाला की पिच (PBKS vs DC PITCH REPORT) पर बल्लेबाजों का बल्ला हल्ला बोलेगा या फिर गेंदबाजों का कहर बरसेगा। चलिए आपको पिच के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।

PBKS vs DC PITCH REPORT: कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स पहली बार अपने दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला में मैच खेलने के लिए उतर रही है। ऐसे में मेजबानों के लिए भी यह पिच अपरिचित होगी। हालांकि, पीबीकेएस यहां पर पहले भी मुकाबले खेल चुकी है, जिसके कारण उनको यहां पर होम एडवांटेज मिल सकता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच (PBKS vs DC PITCH REPORT) को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश होती है।

हालांकि, वर्तमान समय में यहां पर हाइब्रिड पिच का उपयोग किया गया है, जिससे पूरे मैच में समान उछाल और मजबूती मिलेगी। ऐसे में यह पिच (PBKS vs DC PITCH REPORT) बल्लेबाजों को अधिक लाभ पहुंचा सकती है, गेंदबाजों के मुकाबले। बता दें कि, बल्लेबाजी के लिहाज से यह मैदान काफी बैट्समैन का पसंदीदा मैदानों में से भी एक है।

किस गेंदबाजों को मिलती मदद?

हालांकि, आईपीएल 2026 में यह पिच पहली बार इस्तेमाल होने जा रही है, जिसके चलते शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। पिच काफी समय तक कवर के अंदर रही है, जिसके बाद तेज गेंदबाजों को पिच (PBKS vs DC PITCH REPORT) से स्विंग और सीम दोनों मिल सकता है।

लेकिन एक बार गेंद पुरानी होने के बाद तेज गेंदबाजों को यॉर्कर गेंद ही बचा सकती है। इस मैदान पर फास्ट बॉलर्स ने पिछले पांच मैचों में 50 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों ने पक्ष में सिर्फ 20 विकेट आई हैं। ऐसे में स्पिनरों को बचने के लिए बल्लेबाजों की रेंज से बाहर गेंद करना अनिवार्य हो जाता है, ताकि बल्लेबाजों को हाथ खोलने का अवसर न मिले। वहीं, यहां पर औसतन स्कोर 209 रन है, जिसका मतलब है कि दर्शकों का मुकाबले में खूब मनोरंजन होने वाला है।

PBKS vs DC Live Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल, कौन सा ऐप

दोनों ही टीमों को जीत की तलाश

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले कुछ मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। पंजाब किंग्स, जो कि शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रही थी, वह पिछले तीन मुकाबले हार कर आ रही है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स का हाल भी किसी से छिपा नहीं है। ये भी टीम एक-एक जीत के लिए संघर्ष कर रही है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपनी हार की स्ट्रीक को तोड़ने में सफल होगी और कौन नहीं। बता दें कि, यहां पर आईपीएल का अंतिम मैच पीबीकेएस और आरसीबी के बीच मई 2025 में खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 241 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पंजाब सिर्फ 181 रन ही बना सकी थी। इससे अंदाजा लगाना आसान होगा कि पिच (PBKS vs DC PITCH REPORT) किसके पक्ष में अधिक जाती है।

अपनी IPL टीमों पर इस सीजन सिर्फ बोझ बने ये 4 विदेशी खिलाड़ी, करोड़ों की फीस लेकर भी नहीं कर पाए कमाल

Tagged:

Delhi Capitals IPL 2026 PBKS vs DC PITCH REPORT Dharamshala Cricket Stadium
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com