PBKS vs DC Live Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल, कौन सा ऐप

Published - 10 May 2026, 12:48 PM | Updated - 10 May 2026, 01:35 PM

PBKS Vs DC

PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अपने आखिरी चरम पर पहुंच रहा है। संस्करण के 50 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं, अब 11 मई को 55वें मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिडंत होगी।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, ऐसे में इसको जीतने के लिए डीसी और पीबीकेएस टीम एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि PBKS vs DC मैच का लुत्फ दर्शक कहां और कैसे उठा सकते हैं.....

धर्मशाला में खेला जाएगा PBKS vs DC मैच

11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को सौंपी गई। भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी।

लेकिन इससे पहले फैंस के मन में इस भिड़ंत की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं, जबकि जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लुत्फ उठा सकते हैं।

3 टीमें बाहर, 2 टीमें क्वालीफाई! अब इन 5 टीमों के बीच चलेगी प्लेऑफ़ की जंग, इन्ही में से दो और पाएंगी टिकट

दिल्ली को जीत की दरकार

PBKS Vs DC 1

अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन काफी निराशाजनक रहा है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में टीम सिर्फ 4 बार ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि 7 भिड़ंत में उसको हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब अगर डीसी PBKS vs DC मैच भी गंवा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ का सफर काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसें में यह मुकाबला जीतने के लिए दिल्ली टीम अपना सब कुछ झोंक देगी।

दूसरी ओर बात की जाए पंजाब किंग्स की तो श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम का प्रर्दशन प्रभावशाली रहा है। पीबीकेएस टॉप 4 में जगह बनाने से महज दो जीत दूर है। लिहाजा, अपने घर पर यह मैच जीतकर मेजबान टीम अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

पीबीकेएस बनाम डीसी मैच लाइव कहां देखें?

  • टीवी प्रसारण - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल
  • लाइव स्ट्रीमिंग - जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
  • सब्सक्रिप्शन आवश्यक – हां

PBKS vs DC मैच का वेन्यू और शेड्यूल

  • मैच - पीबीकेएस बनाम डीसी
  • दिनांक - 11 मई
  • समय - शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर पीबीकेएस बनाम डीसी मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

  • जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें और एक प्रोफ़ाइल बनाएं।
  • सदस्यता लें
  • लाइव मैच देखने के लिए लाइव मैच विकल्प पर क्लिक करें।

चोट के चलते अगले 2 मैचों से बाहर हुआ ये IPL कप्तान, अब टीम का प्लेऑफ पहुंचाना हुआ मुश्किल

Tagged:

shreyas iyer axar patel PBKS vs Dc IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

भारतीय समयानुसार शाम 7:30

मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा और इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com