3 टीमें बाहर, 2 टीमें क्वालीफाई! अब इन 5 टीमों के बीच चलेगी प्लेऑफ़ की जंग, इन्ही में से दो और पाएंगी टिकट

Published - 10 May 2026, 12:43 PM | Updated - 10 May 2026, 12:48 PM

IPL 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की दौड़ को दिलचस्प बना दिया है। आरआर को हराकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तो राजस्थान रॉयल्स को शीर्ष पांच से बाहर होना पड़ा है। लेकिन आरआर के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस अभी जीवित हैं।

जबकि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 52वें मैच समाप्ति के बाद 3 टीमें लगभग बाहर हो चुकी हैं तो दो टीमें का क्वालीफाई के नजदीक पहुंच चुकी हैं। वहीं, पांच टीमों के बीच अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की जंग जारी है, जिनमें से ये दो टीमें आगे पहुंच सकती हैं।

IPL 2026: 3 टीमें हो चुकी है लगभग बाहर!

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। अगर ये तीनों टीमें अपने बाकी बचे सभी मैचों को भी जीतने में सफल रहती हैं तो इसके बावजूद वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती हैं और इसपर प्लेऑफ (IPL 2026) में पहुंचा काफी मुश्किल है।

हालांकि, ये टीमें आधिकारिक तौर पर दौड़ से बाहर नहीं हुई हैं, लेकिन इनको आगे पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी, तभी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

2 टीमें क्वालीफाई के करीब!

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है। दोनों ने इस सीजन अभी तक 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है तो 4 मैच गंवाए हैं।

हैदराबाद और गुजरात के फिलहाल अंक तालिका में 14-14 अंक हैं और वह प्लेऑफ (IPL 2026) में पहुंचने से मात्र एक जीत दूर है। 16 अंकों तक पहुंचते ही ये टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। लेकिन ये दोनों चाहेंगी कि ग्रुप स्टेज की समाप्ति तक शीर्ष दो स्थान में मौजूद रहे, ताकि फाइनल खेलने के दो मौके मिल सके।

CSK vs LSG Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट ने खोली पोल! जानें पूरा एनालिसिस

इन 5 टीमों के बीच चलेगी प्लेऑफ़ की जंग

हालांकि, पांच टीमें ऐसी भी हैं, जिसके बीच दो स्थानों के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसमें राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शामिल हैं।

जहां पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट (IPL 2026) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन दूसरे हाफ में वह उस लय को बरकरार रखने से चूक गए।

वहीं, चेन्नई और कोलकाता ने खराब शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी करते हुए शीर्ष चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बता दें कि, इन पांच टीमों के बीच शीर्ष दो स्थानों (IPL 2026) के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और यहां तक की नेट रन रेट भी इस सीजन अहम भूमिका निभा सकता है।

VIDEO: सिराज की गेंद पर इंजर्ड हुए Vaibhav Sooryavanshi, तुड़वा बैठे अपना पैर, जानें अब कितने मैचों से रहेगे बाहर

Tagged:

lucknow super giants Gujarat Titans IPL 2026 Rajasthan Royal
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com