VIDEO: सिराज की गेंद पर इंजर्ड हुए Vaibhav Sooryavanshi, तुड़वा बैठे अपना पैर, जानें अब कितने मैचों से रहेगे बाहर
Published - 10 May 2026, 11:35 AM | Updated - 10 May 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइंटस से हुआ था। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया था, जिसको आरआर का गढ़ भी माना जाता है, लेकिन मोहम्मद सिराज और राशिद खान के दमदार प्रदर्शन के दम पर जीटी ने यह किला 77 रन से फतेह कर लिया।
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने ऐसी घातक गेंद भी फेंकी, जिसपर 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपने पैर तुड़वा बैठे। यह चोट इतनी दर्दनाक थी कि फिजियो के आने से पहले वह दर्द से कहराते नजर आए। ऐसे में चलिए आफको बताते हैं कि उनकी चोट कितनी गंभीर थी और कितने मैचों के लिए उनको मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है।
सिराज की गेंद पर इंजर्ड हुए Vaibhav Sooryavanshi
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी का पहला ओवर डालने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को बुलाया था। ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी ने एक रन लेकर सूर्यवंशी को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद सिराज की पहली गेंद फेस कर रहे युवा ओपनर ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया।
A yorker to rattle the batter, a bouncer to dismiss him 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
🎥 Mohd. Siraj showing his full range to fetch the wicket of Vaibhav Sooryavanshi 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/Xf32M6hzBH
लेकिन इसके बाद अनुभवी गेंदबाज ने शानदार वापसी की और बाउंसर फेंकने की बजाय यॉर्कर फेंकी, जो कि सूर्यवंशी के जूते पर जा लगी। यह गेंद उनके दाहिने पैर की टखने की हडड्ी के पास लगी थी, जिसके बाद वह तुरंत लंगड़ाकर चलने लगे और दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े। फिजियोथेरेपिस्ट दौड़कर आए और कुछ समय तक मैदान पर इलाज किया और स्प्रे लगाया, जिसके बाद वह बैटिंग के लिए दोबारा तैयार हो सके।
शुभमन गिल को बड़ा झटका! BCCI छीन रहा ODI कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा वनडे और टी20 कप्तान
सिराज के पीछे हाथ धोकर पड़े सूर्यवंशी
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को ढेर कर चुके मोहम्मद सिराज के पीछे इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हाथ धोकर पीछे पड़ गए। पहले ओवर में सिराज के वैभव ने सिर्फ एक छक्का हासिल किया, लेकिन स्पेल के दूसरे ओवर में चौकों की झड़ी लगा दी।
वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिराज की शुरुआती चार गेंदों पर तीन चौके मारे, लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद, जो कि 146.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउंसर थी, उसपर पुल शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट फाइन पर खड़े अरशद ने आसान कैच पकड़ लिया।
हालांकि, मैच के सबसे अहम कोच को पकड़ने के लिए उन्होंने फील्ड में दाईं ओर दौड़ना पड़ा, जिसके चलते मुश्किल कैच भी बेहद आसान बन गया, क्योंकि आमतौर पर पीछे दौड़ पकड़े जाने वाले कैच दिखने में आसान होते हैं, लेकिन होते बहुत मुश्किल हैं।
कितने मैचों से रहेगे बाहर?
हालांकि, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वह आराम से चलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा गया है कि वह किसी भी तरह के दर्ज से कराहते नहीं दिख रहे हैं, जिसके बाद वह 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।
बता दें कि, अगर राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट कटाना है तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का चलना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि जब-जब वैभव का बल्ला बोला है, राजस्थान को दो अंक आसानी से मिले हैं।
RCB फैंस के लिए GOOD NEWS, भारत लौटा स्टार खिलाड़ी, इस दिन होगी टीम में वापसी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर