RCB फैंस के लिए GOOD NEWS, भारत लौटा स्टार खिलाड़ी, इस दिन होगी टीम में वापसी
Published - 10 May 2026, 10:40 AM | Updated - 10 May 2026, 10:41 AM
Table of Contents
RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग चरण मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी ओपनिंग जोड़ी से काफी परेशान है। फिल साल्ट के चोटिल होने के बाद उनके हमवतन साथी जैकब बेथेल को बतौर सलामी बल्लेबाज इस्तेमाल किया गया था, लेकिन पूरे सीजन में उनके बल्ले से एक भी बेहतरीन पारी देखने को नहीं मिली है।
यही वजह है कि टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग रन चेज वाले मैच को गंवाना पड़ा। लेकिन अब आरसीबी (RCB) फैंस के लिए गुड न्यूज आ रही है। टीम का स्टार खिलाड़ी भारत लौट रहा है और इस टीम के खिलाफ वापसी पक्की मानी जा रही है।
भारत लौटा RCB का स्टार खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को बाएं हाथ की उंगुली में चोट के कारण वापस स्वदेश लौटना पड़ा था। साल्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं।
इंग्लैंड प्रबंधन के अनुरोध के बाद फिल साल्ट को वापस स्वदेश लौटना पड़ा, ताकि चोट की गंभीरता से जांच की जा सके और कोई बड़ी समस्या हो तो उसका निवारण पहले ही किया जा सके, ताकि खिलाड़ी को लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी न बनाने पड़े। हालांकि, साल्ट पूरी तरह से ठीक होकर वापस भारत लौट रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर दी है।
इस दिन होगी टीम में वापसी
फिल साल्ट आज (10 मई) भारत पहुंच जाएंगे, जब आज ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में अहम मुकाबला खेलना है। दरअसल, आरसीबी को शीर्ष दो टीमों में क्वालीफाई करने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
ऐसे में आरसीबी (RCB) खेमा फिल साल्ट को मैदान पर उतार सकता है। खास बात ये है कि साल्ट की वापसी के बाद वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं, ताकि टीम मैनेजमेंट फ्लॉप हो रहे जितेश शर्मा की जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सके।
RCB Playing XI: अय्यर-डफी की वापसी! तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, MI के खिलाफ कुछ ऐसी बेंगलुरु की प्लेइंग-XI
शानदार फॉर्म में फिल साल्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी कमाल का रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 6 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 33.66 की अच्छी औसत और 168.33 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 202 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
वहीं, इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर, जो कि 78 रन है, वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि साल्ट आकर सीधे मैदान पर वापसी करे, ताकि टीम को दो महत्वपूर्ण अंक मिल सके।
शुभमन गिल को बड़ा झटका! BCCI छीन रहा ODI कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा वनडे और टी20 कप्तान
Tagged:
RCB Phil Salt Royal Challengers Bengaluru IPL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर