अपनी IPL टीमों पर इस सीजन सिर्फ बोझ बने ये 4 विदेशी खिलाड़ी, करोड़ों की फीस लेकर भी नहीं कर पाए कमाल

Published - 10 May 2026, 02:01 PM | Updated - 10 May 2026, 02:02 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन इस सीजन चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने टीम मालिकों से करोड़ों रुपये की फीस ली है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में इन टीमों के कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के डूबे 13 करोड़

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हालांकि, पहले राउंड में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन दूसरी बार नाम आने के बाद केकेआर और एलएसजी ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाज ने 13 करोड़ रुपये में बाजी मारी।

हालांकि, यह सीजन (IPL) उनका प्रदर्शन फीका रहा है। उन्होंने इस सीजन ऑरेंज आर्मी के लिए केवल दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने केवल 15 रन बनाए हैं, जबकि एक भी मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है।

जैकब बेथल रहे फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिल सॉल्ट के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल को मौका दिया था, लेकिन इस सीजन उनके बल्ले से एक भी बेहतरीन पारी देखने को नहीं मिली है।

चार मैचों में बेथल ने 10.75 की मामूली औसत से सिर्फ 43 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 20 रन। बता दें कि, इस सीजन (IPL) के लिए आरसीबी ने बेथल को 2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन औसत दर्ज के रहा है।

चोट के चलते अगले 2 मैचों से बाहर हुआ ये IPL कप्तान, अब टीम का प्लेऑफ पहुंचाना हुआ मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स पानी में बहाएं 11 करोड़

शिमरोन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन 2025 (IPL) से पहले मोटी कीमत में रिटेन किया था। उन्होंने हेटमायर के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इस सीजन हेटमायर ने पिंक आर्मी के 7 पारियों में 13 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 78 रन बनाए हैं, जिसमें हाईएस्ट स्कोर 22 रन है, जो कि एलएसजी के खिलाफ आया था।

चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले साल भी हेटमायर ने कुछ इसी तरह का प्रदर्शन किया था तो मेगा ऑक्शन से पहले हेटमायर को जोस बटलर से पहले प्राथमिकता दी गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा 2 करोड़ का चूना

दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2026 (IPL) उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है। छोटी नीलामी में डीसी मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर को दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था, लेकिन उनके बल्ले से एक भी बार बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से जरूर नाबाद 41 रन निकले थे, लेकिन वह भी हार में आई थी, जिसका कारण कहीं न कहीं वह खुद थे। डीसी की जर्सी में उन्होंने 7 पारियों (IPL) में केवल 123 रन बनाए हैं, जिसमें चार बार वह नाबाद वापस लौटे, लेकिन जब टीम को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी, तब उनके बल्ले से रन बिल्कुल नहीं निकले।

3 टीमें बाहर, 2 टीमें क्वालीफाई! अब इन 5 टीमों के बीच चलेगी प्लेऑफ़ की जंग, इन्ही में से दो और पाएंगी टिकट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com