CSK vs LSG: 6,6,6,4,6,6.....उर्विल पटेल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा

Published - 10 May 2026, 07:00 PM | Updated - 10 May 2026, 07:13 PM

Urvil Patel

IPL 2026 दर्शकों के लिए अब तक का सबसे रोमांचक सीजन साबित हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे 53वें मुकाबले में CSK के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने इतिहास रच दिया।

उर्विल (Urvil Patel) ने महज 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर IPL इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चेन्नई के लिए 204 रन के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया।

लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रन का लक्ष्य

Urvil Patel FASTEST FIFITY IN IPL

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सही साबित होता नजर आया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 257.58 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले। इंग्लिस के अलावा शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज को 2 सफलताएं मिलीं। आज के मुकाबले में अकिल हुसैन थोड़े महंगे साबित हुए।

DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका, मिलर की वापसी, ये 2 खिलाड़ी बाहर, पंजाब के खिलाफ कुछ ऐसी दिल्ली की प्लेइंग-11

Urvil Patel ने लगाया IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था। पिछले 7 वर्षों में CSK एक बार भी 180 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल नहीं कर पाई थी।

हालांकि इस मैच में चेन्नई ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने पावरप्ले में लगातार चौके-छक्के लगाए। संजू सैमसन के आउट होने के बाद उर्विल पटेल (Urvil Patel) बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर टूट पड़े।

उर्विल (Urvil Patel) ने महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 282 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 65 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 8 छक्के और 2 चौके निकले। आखिर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह शाहबाज अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑफ में आवेश खान को कैच दे बैठे।

कौन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Azan Awais? जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही जड़ दिया शतक

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी

इससे पहले IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम था। उन्होंने 11 मई 2023 को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

अब उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने भी उसी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनकी इस विस्फोटक पारी के बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह भारतीय टीम के लिए भी मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

IPL 2026 के शुरुआती चरण में ज्यादा मौके नहीं मिलने के बावजूद उर्विल ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अक्सर सीजन के बीच या अंत में ऐसे युवा खिलाड़ियों को सामने लाती है, जिनमें भविष्य में भारतीय टीम के लिए खेलने की क्षमता दिखाई देती है।

Tagged:

CSK vs LSG Urvil Patel
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

यशस्वी जायसवाल और उर्विल पटेल (13 गेंदों में)

लखनऊ सुपर जाइंट्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com