CSK vs KKR: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी
Table of Contents
CSK vs KKR : आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले (CSK vs KKR) में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम ने अपने पिछले 4 मैचों में 3 हार और 1 जीत हासिल की है। हालांकि, अपने पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टीम ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की, जिससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 3 मुकाबले गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
अब इस मुकाबले (CSK vs KKR) में चेन्नई की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी, जबकि कोलकाता इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
रहाणे ने गेंदबाजी करने का किया फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस (CSK vs KKR) के बाद रहाणे ने कहा कि पिछला मैच टीम के लिए अच्छा रहा, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम के लिए सकारात्मक बने रहना और आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है।
रहाणे ने आगे बताया कि टीम इस मुकाबले को लेकर उत्साहित है और उनका लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स को एक सीमित स्कोर पर रोकना है, ताकि बाद में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया जा सके। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की भी जानकारी दी, जिसमें वरुण चक्रवती को नवदीप सैनी की जगह टीम में शामिल किया गया है।
टॉस में ऋतुराज गायकवाड़ का बयान
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस (CSK vs KKR) के बाद कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने माना कि इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
गायकवाड़ ने पिछले मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शानदार गेंदबाजी से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि टीम आज के मुकाबले को लेकर उत्साहित है और जीत को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम धीरे-धीरे सही संतुलन बना रही है और हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इस मुकाबले के लिए चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
CSK vs KKR : दोनों टीमों के प्लेइंग XI :
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमणदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच बैन हुआ KKR का स्टार बॉलर, अब अगले 2 साल तक नहीं कर पाएगा टूर्नामेंट में शिरकत