क्रिकेट जगत में शोक की लहर, रणजी विजेता खिलाड़ी का हार्ट अटैक से निधन, केएल राहुल का था बेस्ट फ्रेंड

Published - 25 May 2026, 08:37 AM | Updated - 25 May 2026, 09:39 AM

Kl Rahul

KL Rahul: भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. ग्रुप चरण के समापन के बाद टॉप-4 टीमें (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स) प्लेऑफ की तैयारियों में जुट गई हैं. लेकिन इसके आगाज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. केएल राहुल (KL Rahul) के बेस्टफ्रेंड का हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिसकी वजह से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

KL Rahul के बेस्ट फ्रेंड का हुआ निधन

IPL

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर चुके 39 साल के एसएल अक्षय का निधन हो गया है. बेंगलुरु में एक लोकल डिवीजन क्रिकेट मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के वजह से उनकी मौत हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह केआर पुरम के ग्राउन्ड में ये मैच खेल रहे थे. दोपहर में आयोजित हुए इस मुकाबले में उन्हें फील्डिंग करते समय सिने में दर्द होने लगा, जिसके बाद अक्षय को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया. लेकिन वहां जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

KL Rahul ने IPL में फिर रचा इतिहास, Rohit-Kohli को भी छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज

केएससीए ने दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने अक्षय को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खिलाड़ी की टीम में भूमिका पर बात की. केएससीए ने लिखा कि,

“अक्षय ने फर्स्ट-क्लास में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल करियर के बाद भी, खेल के प्रति अटूट जुनून और समर्पण के साथ सेवा करना जारी रखा. एक जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा क्रिकेटरों को निखारने और उनका मार्गदर्शन करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास पर एक स्थायी प्रभाव पड़ा.”

KL Rahul के साथ किया था डेब्यू

गौरतलब है कि अक्षय ने अपना लिस्ट ए डेब्यू केएल राहुल (KL Rahul) के साथ किया था. दोनों खिलाड़ियों ने फरवरी 2016 में हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था. इसके बाद ये दोनों प्लेयर कई मुकाबलों में एक साथ कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते दिखाई दिए थे. इतना ही नहीं, केएल राहुल और अक्षय साल 2014-15 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली चैंपियन कर्नाटक टीम का भी हिस्सा थे.

अक्षय के करियर की बात की जाए तो उनका घरेलू करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट ए और 9 टी20 में क्रमशः 89, 11 और 10 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 18, 6 और 8 विकेट लगी. डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना योगदान दिया और कर्नाटक के लिए कई स्टार खोज के निकाले.

IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे

Tagged:

kl rahul Ranji trophy SL Akshay
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com