बुमराह को आराम, साई ड्रॉप, ऋतुराज-काम्बोज को मौका, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम ऐसी

Published - 10 May 2026, 10:59 PM | Updated - 11 May 2026, 01:06 PM

India

भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने एक युवाओं से भरी टीम को मौका देने का मन बना लिया है। IPL 2026 के व्यस्त सीजन के बाद वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

वहीं, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंशुल काम्बोज और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया (India) में वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है। साई सुदर्शन का बाहर होना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है।

शुभमन गिल संभाल सकते हैं कमान

Anshul Kamboj

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी। गिल ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2026 में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है।

सबसे बड़ी खबर जसप्रीत बुमराह को लेकर है, जिन्हें आगामी बड़े दौरों को देखते हुए आराम दिया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय (India) गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और फिलहाल चल रहे आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंशुल काम्बोज पर होगी।

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में कई शिकायतों के बाद लापरवाही आई सामने, LSG डगआउट में एक व्यक्ति फोन चलाता कैमरे में कैद हुआ!

ऋतुराज-काम्बोज की वापसी संभव

टीम चयन में सबसे ज्यादा ध्यान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार और IPL 2026 के पर्पल कैप होल्डर अंशुल काम्बोज ने खींचा है। काम्बोज ने इस सीजन में अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ बॉलिंग से कहर बरपाया है, जिसका इनाम उन्हें टेस्ट टीम में जगह के रूप में मिला है।

साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी निरंतरता के लिए टीम इंडिया (Team India) में वापस बुलाया गया है। दूसरी ओर, साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है फिर भी उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है, जो टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है।

CSK vs LSG: 6,6,6,4,6,6.....उर्विल पटेल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर India का मध्यक्रम संभाल सकते हैं

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर ऋषभ पंत संभालते नजर आएंगे, जिन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने की कोशिश की है। हालांकि आईपीएल में ऋषभ पंत का प्रदर्शन चिंताजनक रहा है लेकिन इसका असर टेस्ट में शायद ना पड़े।

मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी टीम को अनुभव और मजबूती प्रदान करेगी। स्पिन विभाग की कमान रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की त्रिमूर्ति के पास होगी, जो भारतीय पिचों पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए India की संभावित 15 सदस्यीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अंशुल काम्बोज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tagged:

Ruturaj Gaikwad IND vs AFG Anshul Kamboj
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुभमन गिल

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com