BCCI ले रही बड़ा फ़ैसला, अब रविचंद्रन अश्विन बनेंगे टीम इंडिया के नए चयनकर्ता
Published - 24 Jul 2026, 02:46 PM | Updated - 24 Jul 2026, 03:44 PM
Table of Contents
साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गए हैं. लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह बल्लेबाजी या गेंदाबाजी नहीं, बल्कि BCCI सीनियर चयन समिति में जुड़ने की खबरें हैं.
सोशल मीडिया पर आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें अहम भूमिका के लिए नियुक्त कर सकता है. अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के कंधों पर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आ जाएगी.
Ravichandran Ashwin को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर, 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के बीच में उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी. फिर पिछले साल अगस्त में आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर उन्होंने भारतीय क्रिकेट से दूरी बना ली.
हालांकि, अभी वह (Ravichandran Ashwin) विदेशी टी20 लीग में सक्रिय हैं. इस बीच रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें BCCI सीनियर चयन समिति का हिस्सा बनाया जा सकता है. लेकिन अभी तक भारतीय बोर्ड की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
View this post on Instagram
टीम के लिए हो सकते हैं फायदेमंद साबित
मौजूदा मुख्य भारतीय चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो जाएगा. ऐसे में बीसीसीआई उनके उतराधिकारी की खोज में जुटी है. खबर है कि बोर्ड इस पद के लिए पूर्व भारतीय स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम पर विचार कर रहा है.
उनके पास टीम इंडिया के लिए खेलने का काफी अनुभव है. उन्होंने लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व कर कई बड़े रिकॉर्ड्स कायम किए. अगर रविचंद्रन अश्विन को नियुक्त किया जाता है तो वह अपने अनुभव को इस्तेमाल कर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को संवारने का काम करेंगे.
ऐसा रहा है Ravichandran Ashwin का करियर
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात की जाए तो उन्होंने 106 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 6 शतकों के साथ 3503 रन और 537 विकेट दर्ज हैं. 116 वनडे खेलते हुए वह 707 रन बना पाए. इस दौरान गेंदबाजी करते समय उनके हाथ 156 विकेट लगी. वहीं, टी20 इंटरनेशनल के 65 मैच में उन्होंने 184 रन बनाने के साथ 72 विकेट निकाली. रविचंद्रन अश्विन के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से मिल गई ओलंपिक 2028 की टीम इंडिया, अब ये 15 खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर