बांग्लादेश की फिसड्डी टीम से डरा BCCI, ODI सीरीज के लिए मजबूत 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार! हार्दिक-कोहली-बुमराह-पंत सब शामिल
Published - 03 Jan 2025, 11:17 AM | Updated - 15 Jan 2026, 12:11 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) को साल 2025 में कई अहम सीरीज खेलनी है और इसके लिए टीम इंडिया विदेशी दौरों पर भी जाने वाली है। इस साल टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ भी 3 वन-डे मैचों की सीरीज खलेनी है जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए मजबूत टीम इंडिया (Team India) को भेजा जाएगा। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए सभी दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का मन बनाया है। हार्दिक-कोहली-बुमराह-पंत से सजी टीम इंडिया कैसी हो सकती है आइए आपको बताते हैं…
यह भी पढ़िए- रोहित शर्मा की कप्तानी में था गुलाम, अब बुमराह की कप्तानी में राजा बनेगा ये खिलाड़ी, अगले 4 साल नहीं होगा ड्रॉप
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की वन-डे सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को अगस्त के महीने में 3 मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इस वन-डे सीरीज में टीम इंडिया मजबूत टीम के साथ उतरने वाली है। भारतीय टीम आखिरी बार साल 2022/23 में बांग्लादेश के दौरे पर वन-डे सीरीज खेलने गई थी। इस सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को 2-1 से हराया था और शानदार तरीके से सीरीज पर कब्जा किया था।
पांड्या की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया!
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/01/03/YMBHyqWVwOQ25yVqAwOi.jpg)
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में ही रहने वाली है। खबरों की मानें तो रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या को ही टीम इंडिया की वन-डे टीम की कमान सौंपी जा सकती है। पांड्या टीम इंडिया के लिए टी20 में 16 मैचों की कप्तानी कर चुके हैं जिसमें टीम इंडिया को 10 मुकाबलों में जीत हासिल की थी जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना किया था।
IND vs BAN: कैसी होगी 15 सदस्ययी टीम इंडिया!
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) मजबूत टीम के साथ उतरने वाली है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को खिलाया जाएगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कैसी हो सकती है इस सीरीज में 15 सदस्ययी टीम इंडिया…
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मयंक यादव, मोहम्मद शमी
डिसक्लेमर- इस आर्टिकल में बताई गई सभी बातें लेखक के निजी विचार हैं, इनकी आधिकारिक पुष्टि CA Hindi नहीं करता है।
यह भी पढ़िए- जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में चमकने वाले हैं ये 3 युवा खिलाड़ी, रोहित शर्मा अपनी जगह बचाने के लिए नहीं देते थे मौका
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।