ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले इन 6 युवा खिलाड़ियों को गिफ्ट मिली महिंद्रा थार एसयूवी

Published - 23 Jan 2021, 11:11 AM

खिलाड़ी

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बिना विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, अश्विन, शमी सहित कुछ और मुख्य खिलाड़ियों के ही उनके घर में हरा दिया. जिसके बाद लगातार उनकी बहुत ज्यादा तारीफ हो रही है. ऐसे में अब आनंद महिंद्रा ने इस दौरे पर गये 6 युवा खिलाड़ियों को कार गिफ्ट करने का फैसला किया है.

युवा खिलाड़ियों को मिली कार में गिफ्ट

टी नटराजन

ब्रिसबेन टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी मौजूद नहीं थे लेकिन उसके बाद भी युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने मैच को जीता. इसी वजह से अब आनंद महिंद्रा ने भारत के 6 युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा थार एसयूवी देने का फैसला किया है.

इन 6 नामों में शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, और नवदीप सैनी का नाम शामिल था. कुछ समय के बाद उन्होंने इस लिस्ट में शार्दुल ठाकुर का नाम भी जोड़ दिया. इन सभी 6 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था. जिसके कारण ही इनकी जमकर तारीफ भी हो रही है.

यहाँ देखें इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर

शुभमन गिल को एक एकदिवसीय मैच में खेलने का मौका मिला तो उन्होंने वहां पर अच्छा किया. जबकि 3 टेस्ट मैच में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ब्रिसबेन टेस्ट की 91 रनों की पारी बहुत ज्यादा अहम थी. वहीँ मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी आक्रामक की अगुवाई करते हुए सभी टेस्ट मैच में अच्छा किया और ब्रिसबेन टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट भी लिए.

टी नटराजन ने तीनो फ़ॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया तो वहीँ सुंदर ने टी20 और टेस्ट फ़ॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरा. जबकि नवदीप सैनी ने भी अपना योगदान टीम के अच्छे प्रदर्शन में लगातार दिया. सुंदर के साथ फाइनल टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था.

3 दिन में सिराज बने 2 कारों के मलिक

मोहम्मद सिराज

इस दौरे से लौटने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने लिए एक बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी. अब उन्हें महिंद्रा थार एसयूवी भी मिल गयी है. जिसके कारण ही वो मात्र 3 दिनों में 2 बहुत ही मंहगी कार के मलिक बन गये हैं. इनमें से कई खिलाड़ी अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी नजर आने वाले हैं.

Aditya Tiwari

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com