एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामने, इस देश में 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल

Published - 04 Aug 2026, 05:47 PM | Updated - 04 Aug 2026, 05:48 PM

Asia Cup

Asia Cup 2026 Schedule: एशियाई टीमों के बीच सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप होता है। इसका आयोजन लगभग हर दो साल में किया जाता है। पुरुषों का टूर्नामेंट 2025 में खेला गया था, जबकि उससे एक साल पहले महिलाओं का टूर्नामेंट हुआ था। इस बार मेंस एशिया कप 2027 में होगा लेकिन 2026 में इसका महिला संस्करण खेला जाएगा।

महिला एशिया कप (Women's Asia Cup) 2026 का आयोजन कब से कब तक होगा, ये सवाल काफी चर्चा में है। अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है, साथ ही इस बात की भी जानकारी पता चल गई है कि इसका आयोजन किस देश में हो सकता है।

महिला Asia Cup 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट

Asia Cup 1

महिला एशिया कप (Women's Asia Cup) के 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच UAE में खेले जाने की संभावना है। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के बारे में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, हालांकि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देशों को अनौपचारिक रूप से इन तारीखों को ध्यान में रखने के लिए कह दिया गया है।

यह T20 एशिया कप (Asia Cup) का छठा एडिशन होगा। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी: मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेज़बान यूएई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ACC ने अभी तक शेड्यूल, तारीखों और वेन्यू का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि उसे अपनी लीडरशिप से आखिरी मंजूरी का इंतज़ार है। ऐसे में सभी की नजर मोहसिन नकवी पर है, क्योंकि PCB चेयरमैन अभी भी ACC के प्रमुख हैं।

ACC ने महिला एशिया कप के संबंध में टीमों को ईमेल से भेजी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि ACC ने 22 जुलाई को एक ईमेल में हिस्सा लेने वाली टीमों को बताया कि वेन्यू को 'अभी तय किया जा रहा है', साथ ही यह भी बताया कि टीमों के 27 अगस्त को पहुंचने की उम्मीद है और फाइनल 13 सितंबर को होना है।

यह भी कहा गया है कि हिस्सा लेने वाले देश मैच के फाइनल और आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। जब तक वेन्यू और तारीखें तय नहीं हो जातीं, तब तक टीमें अपनी फ्लाइट, रहने की जगह और ट्रेनिंग का इंतजाम पूरा नहीं कर सकतीं।

एशिया कप के लिए BCCI ने महिला टीम इंडिया का स्क्वाड किया घोषित, फिर हटाया

ACC के द्वारा आधिकारिक घोषणा न होने के कारण BCCI की भी माथापच्ची पड़ गई। 2 अगस्त को एशिया कप के लिए महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान किया गया। स्क्वाड की कमान हरमनप्रीत कौर को दी गई और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया। हालांकि, इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद BCCI ने स्क्वाड संबंधी जानकारी को अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया से हटा दिया।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दांव, बिना इंटरनेशनल डेब्यू वाले खिलाड़ी को बनाया कोच

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com