IPL 2026 के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह ने श्रेयस अय्यर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा: "वो मुझसे बिल्कुल भी खुश नहीं थे...."
Table of Contents
Arshdeep Singh recalls a hilarious moment with Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 को समाप्त हुए लगभग एक सप्ताह पूरा होने वाला है। सीजन का अंत 31 मई को RCB vs GT फाइनल के साथ हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से बाजी मारते हुए लगातार दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी और श्रेयस अय्यर की टीम पांचवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट हुई।
पंजाब किंग्स खराब प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रही। इस दौरान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र रहे। अर्शदीप ने मस्ती-मजाक में वीडियो बनाते समय कुछ ऐसी चीजें की, जो फैंस के साथ-साथ BCCI को भी नागवार गुजरी। अर्शदीप का प्रदर्शन भी काफी साधारण रहा। अब इस पेसर ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि कैसे सीजन के दौरान एक मैच के दौरान श्रेयस अय्यर उनके ऊपर भड़क गए थे।
श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की लगाई क्लास

पंजाब किंग्स को मस्तमौला टीम माना जाता है और इस दौरान मस्ती और एंटरटेनमेंट के मामले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सबसे आगे रहते हैं। अर्शदीप फ्लाइट वगैरह में भी साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हैं और मैदान पर फील्डिंग के दौरान फैंस को भी एंटरटेन करते रहते हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 के दौरान फैंस का मनोरंजन करना अर्शदीप को भारी पड़ गया था और उनके ऊपर श्रेयस अय्यर भड़क गए थे, क्योंकि वह अपने कप्तान पर ध्यान देने के बजाय बाउंड्री लाइन पर दर्शकों के लिए डांस करने में व्यस्त थे।
अर्शदीप सिंह ने बताया श्रेयस अय्यर को क्यों आया था उनके ऊपर गुस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ब्रेक पर हैं। इस दौरान उनका एक पॉडकास्ट का एपिसोड सामने आया है, जो टीम इंडिया की स्टार क्रिकेट हरलीन देओल के साथ है। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती की लेकिन अर्शदीप सिंह ने वो पल भी आया किया, जब श्रेयस अय्यर नाराज हो गए थे।
इस पल को याद करते हुए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बताया,
"गाना शुरू होते ही मैं नाचने ही वाला था कि श्रेयस अय्यर पीछे से हाथ हिलाकर मुझे गेंदबाजी करने के लिए बुला रहे थे। श्रेयस अभी भी हाथ हिला रहे थे, तभी बाउंड्री पर खड़े एक बॉल बॉय ने कहा, 'भैया पीछे!' मैंने पीछे मुड़कर देखा, श्रेयस ने कहा, आओ और गेंदबाजी करो, यह 11वां या 12वां ओवर था। मैंने कहा कि मैं आ रहा हूं, और दौड़कर उनके पास गया।”
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आगे बताया कि मैच के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पल को भुलाया नहीं और बाद में मजाक भी किया। बाएं हाथ के पेसर ने बताया,
"मैच के बाद उन्होंने कहा, 'पाजी, आपका ध्यान मैच पर नहीं है।'"
🔴 SHREYAS IYER WAS UNHAPPY WITH MY BOUNDARY-LINE ENTERTAINMENT - ARSHDEEP SINGH 🤯
— Sam (@cricsam02) June 6, 2026
🎙️: While I was fielding on the boundary and entertaining the crowd, Shreyas Iyer suddenly called out, ‘Arsh, what are you doing there?’ and asked me to come bowl. I usually bowl the 1st, 2nd,… pic.twitter.com/iS2bcGE7O9
IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन रहा साधारण
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ऐसा लग रहा था कि मैदान से ज्यादा उनका ध्यान बाहर की चीजों पर है। उन्हें रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ खुलेआम प्यार के पेंच लड़ाते हुए भी देखा गया। इसी वजह से जब उनका प्रदर्शन खराब रहा तो फैंस ने आलोचना भी की। पूरे सीजन के दौरान 14 मैचों में 38.64 की औसत से 14 विकेट ही ले पाए। उनका इकॉनमी रेट 10.20 का रहा।