IPL 2026 में फ्लॉप हुए Ajinkya Rahane ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले ''मैं अब फिर वापस क्रिकेट में.."
Published - 25 May 2026, 11:33 AM | Updated - 25 May 2026, 11:35 AM
Ajinkya Rahane : कोलकाता नाइट राइंडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 70वां मैच 24 मई 2026 को खेला गया. ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रनों से जीत दर्ज की.
इस मैच में 204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर मजूबत स्थिति में थी. लेकिन जैसे ही कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का विकेट गिरा, तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई.
साथ ही इस हार के साथ IPL 2026 से भी बाहर हो गई. वहीं, कप्तान रहाणे काफी निराश दिखे और उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया.
Ajinkya Rahane ने अपने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

अंजिक्य रहाणे ने केकेआर के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाहर होने के बाद अपने खिलाड़ियों की खूब तारीफ की. साथ ही उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए बताया कि वह अभी संन्यास के मूड में नहीं है और जल्द ही मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.
रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा, "मेरे लिए बस कुछ दिनों का आराम है। मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग खेलने जा रहा हूँ, जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूँ, मैं खुश हूँ। तो हाँ, कुछ दिनों का आराम और फिर वापस क्रिकेट पर"
Ajinkya Rahane का IPL करियर
अजिंक्य रहाणे ने खेली 63 रनों की पारी
हालांकि, दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल ने 30 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी खेली और कुल 5 विकेट के नुकसान पर टीम ने 203 रन बनाए. इसी के साथ टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज की.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर