RCB के बाद अब इस टीम की कमान संभालेंगे रजत पाटीदार, बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Published - 02 Aug 2026, 01:41 PM | Updated - 02 Aug 2026, 02:41 PM
Table of Contents
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) एक बार फिर कप्तान की भूमिका में नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2026 के समापन के बाद अब क्षेत्रीय क्रिकेट बोर्ड ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या रजत पाटीदार (Rajat Patidar) टीम को खिताब दिला पाते हैं या नहीं.
RCB के बाद अब इस टीम की कमान संभालेंगे Rajat Patidar

दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के साथ भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीज़न का आगाज होने वाला है. सभी ज़ोन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं. मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जॉन ने दिलीप ट्रॉफी के लिए दमदार टीम का चयन किया है, जिसकी कमान RCB के स्टार रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को सौंपी गई है. एक बार फिर वह टीम का नेतृत्व कर उसे खिताब दिलाना चाहेंगे. दिलीप ट्रॉफी 2025-26 में उनकी अगुवाई में सेंट्रल जॉन ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी.
उभरते सितारों को मिला मौका
दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए सेंट्रल जॉन की टीम में कई उभरते खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसमें रिंकू सिंह (Rinku Singh), बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर का नाम शामिल है. मध्यप्रदेश के सारांश जैन और उत्तर प्रदेश के लेग-स्पिनर जीशान अंसारी को स्पिन अटैक के लिए टीम में जगह मिली.
मालूम हो कि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सारांश जैन का टीम इंडिया में चयन हुआ है. जीशान अंसारी ने श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.
सीधा सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
दिलीप ट्रॉफी 2025-26 की विजेता होने के नाते रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की सेंट्रल जॉन टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है. यानी वह 30 अगस्त को नॉकआउट राउंड में खेलती नजर आएगी. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से सेंट्रल जॉन टीम का सामना होगा. हालांकि, दिलीप ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 23 अगस्त को बेंगलुरु के CoE ग्राउंड्स पर हो जाएगा. जबकि फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाना है.
दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए सेंट्रल जॉन टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर