CSK के बाद हार्दिक पांड्या को आया नई टीम का ऑफर, सीधे टीम की कप्तानी का मिला लालच
Table of Contents
Captaincy offer to Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या की हो रही है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक के ट्रेड होने की संभावना है, जिसमें हर दिन कोई न कोई नई टीम शामिल हो रही है। स्टार ऑलराउंडर 2024 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहा है लेकिन अगले सीजन से पहले दोनों आपसी सहमति से अलग होने का फैसले कर सकते हैं।
इसी वजह से कई टीमों की नजर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने साथ जोड़ने पर है। अभी तक लग रहा था कि हार्दिक की एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है लेकिन अब अन्य टीम रेस में शामिल हो गई है, जो कप्तानी भी ऑफर कर रही है।
CSK के बाद, Hardik Pandya के ट्रेड की रेस में तीन बार की चैंपियन भी शामिल
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक मैच विनर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में भी काफी धूम मचाई है लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान बनने के बाद से उनका प्रदर्शन फीका रहा है। वहीं, सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी मतभेद देखने को मिला। इसी वजह से बताया जा रहा है कि हार्दिक खुद भी दूसरी टीम ज्वाइन करना चाहते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस भी ट्रेड के माध्यम से हार्दिक के बदले कुछ बड़े नामों को टारगेट कर रही है।
कुछ समय पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स से डील होने की खबर आई थी, जिसको लेकर बताया जा रहा था कि MI ने शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे की मांग की है लेकिन CSK ने दुबे के साथ म्हात्रे के बजाय डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। लगता है कि इनके बीच बात नहीं बनी और अब हार्दिक के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स भी मैदान में उतर चुकी है।
KKR ने हार्दिक पांड्या को दिया कप्तानी का ऑफर

आईपीएल में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कप्तानी की शुरुआत 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ की थी। GT के साथ डेब्यू सीजन में ही हार्दिक खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रहे और फिर अगले सीजन फाइनल भी खेला। इसके बाद, 2024 में उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई लेकिन हार्दिक ने कप्तानी भी मांगी। इसके बाद, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी। इस फैसले से MI में शामिल कई खिलाड़ी नाराज नजर आए लेकिन मैनेजमेंट ने तीन सीजन तक पांड्या को बैक किया।
हालांकि, वांछित नतीजे ने मिलने के कारण अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की विदाई तय लग रही है और उन्हें अपने साथ कोलकाता नाइट राइडर्स जोड़ना चाहती है। KKR को भी अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद, नए कप्तान की तलाश है। इसी वजह से वो हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के साथ ही कप्तानी भी सौंपना है, इसका खुलासा मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ है।
MI और KKR के बीच हो सकता है IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड
अगर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर डील फाइनल होती है, तो यह आईपीएल हिस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेड हो सकता है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच कैश ट्रेड होगा या फिर KKR से कुछ खिलाड़ियों को MI लेगी। आने वाले दिनों में इसे लेकर पूरी तस्वीर साफ़ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से ठीक पहले बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, आर. विनय कुमार को नियुक्त किया गया हेड कोच