अभिषेक शर्मा ने रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Abhishek Sharma Big Record: इंग्लैंड दौरे पर भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कर दिया है। दोनों टीमों ने 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में पहला मुकाबला खेला। हालांकि, बारिश की वजह से सिर्फ एक पारी ही हो सकी। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसके बाद, बारिश ने दस्तक दे दी और मुकाबले का मज़ा किरकिरा कर दिया और दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं हो पाई। मैच भले ही पूरा न हो पाया हो लेकिन भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस को एंटरटेन किया और एक महारिकॉर्ड भी बना दिया।
Abhishek Sharma ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

आयरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पहले टी20 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 49 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में पहले उनका अर्धशतक हुआ था लेकिन उनका एक रन लेग बाई में काउंट हुआ, जिसके कारण उन्हें फिफ्टी से चूकना पड़ा। वहीं, दूसरे मैच में वो गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। हालांकि, इंग्लैंड दौरे की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाए 24 गेंदों पर 59 रन
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोला। यही वजह रही कि जब पावरप्ले समाप्त हुआ तो वह 19 गेंदों में 49 रन बना चुके थे। वहीं, फिर सातवें ओवर में महज 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और 245.83 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के भी आए।
ये बड़ा रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के हुआ नाम
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही दूसरा छक्का लगाया, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फुल मेंबर टीमों की तरफ से अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा गेंदों के लिहाज से किया है।
अभिषेक ने 785 गेंदों में ऐसा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज था, जिन्होंने 789 गेंदों में छक्कों का शतक जड़ा था।
फुल मेंबर टीमों में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
- 785 - अभिषेक शर्मा*
- 789 - एविन लुईस
- 871 - फिन एलन
- 931 - टिम डेविड
- 963 - कॉलिन मुनरो
- 1007 - सूर्यकुमार यादव
यह भी पढ़ें: 12 दिन साइकिल चलाकर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचा फैन, ऑलराउंडर ने भी इनाम में दे डाली ये भारी रकम