टीम इंडिया के फिक्सर खिलाड़ी पर बोर्ड हुआ मेहरबान, 3 साल पहले लगाया बैन हटाया

Published - 01 Jul 2026, 04:08 PM | Updated - 01 Jul 2026, 04:58 PM

Team India T20

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत होने वाली है. 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. आयरलैंड टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया जीत के साथ इस दौरे का आगाज करना चाहेगी. वहीं, सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले एक साल से बैन झेल रहे टीम इंडिया (Team India) के पूर्व खिलाड़ी को क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिबंध से हटा दिया है.

Team India के पूर्व खिलाड़ी से हटा बैन

Team India

दरअसल, टीम इंडिया (Team India) के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिल गई है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगे तीन साल के बैन को वापिस लेने फैसला कर लिया है. एस श्रीसंत के बिना शर्त माफी मांगने के बाद क्रिकेट संघ ने ये कदम उठाया है. केसीए द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक विशेष आम बैठक में यह निर्णय हुआ है.

बयान में बताया गया है कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बोर्ड के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया और माफी मांगी. उन्हें पिछले साल केरल क्रिकेट लीग के मुकाबले से पहले बैन किया गया था.

इन 2 टीमों ने हार्दिक पांड्या को लेने से किया इंकार, अब रेस में बची सिर्फ ये 3 टीमें, इन्ही में किसी एक में होंगे ट्रेड

इस वजह से झेलना लगा था बैन

एस श्रीसंत को पिछले साल विजुअल और सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने की वजह से तीन साल के लिए बैन किया गया था. केरल क्रिकेट एसोसिएशन का दावा था कि उनकी टिप्पणियों की वजह से बोर्ड की बदनामी हुई थी. प्रतिबंध लगने के बाद एस श्रीसंत ने तिरुवनंतपुरम मुंसिफ़ कोर्ट में इस कार्रवाई को चुनौती दी थी.

लेकिन केसीए के मुताबिक, उनकी याचिका खारिज हो गई थी. हालाकिं, अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी टिप्पणियों पर अफसोस जताया और 1 जुलाई 2026 को आयोजित हुई आम सभा में उनकी माफी पर चर्चा की गई. वहीं, अब बैन हटने के बाद केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में अपनी भूमिका जारी रख सकेंगे.

दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

साल 2013 में एस श्रीसंत को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर आजीवन बैन लगाने का फैसला किया. हालांकि, बाद में साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट उन्हें बरी कर दिया था, जिसकी वजह से उनका प्रतिबंध घटकर सात साल हो गया.

सूर्या समेत Team India के इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों का खत्म हुआ टी20 करियर, अब वापसी की संभावना कम

Tagged:

team india S. Sreesanth Kerala Cricket Association
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com