Virat Kohli के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन, अब शायद कोई नहीं कर पायेगा ऐसा
Published - 01 Jul 2026, 02:14 PM | Updated - 01 Jul 2026, 03:50 PM
Table of Contents
Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी की पूरी दुनिया ही कायल है. अपने क्रिकेट करियर में भारत के इस शानदार खिलाड़ी ने 3 ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिन्हें तोडना अब किसी के लिए भी काफी मुश्किल होगा और आज हम अपने इस ख़ास लेख में आपकों उन 3 रिकॉर्ड के बारे में ही बताने वाले हैं.
Virat Kohli के किसी एक आईपीएल सीजन में 973 रन का रिकॉर्ड

Virat Kohli ने आईपीएल 2016 में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने उस आईपीएल में अपनी टीम के लिए कुल 973 रन बनाये थे और ऑरेंज कैप के साथ 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' का ख़िताब भी जीता था.
भारतीय टीम के कप्तान व आईपीएल में आरसीबी की टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक बना डाले थे.
आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने पहली बार एक ही सीजन में चार शतक लगाये थे. विराट का एक ही सीजन में चार शतक और 973 रन के इन रिकॉर्ड तोड़ना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन ही होगा.
ODI में सबसे तेज दस हजार रन का रिकॉर्ड
मात्र 205 पारियों में ही भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli ने अपने 10000 रन पूरे कर लिए थे. साथ ही वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये थे. बता दें, कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किये थे.
हालांकि विराट कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 205 पारियों में कर डाला था, फिलहाल उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं दिखाई दे रहा है. ऐसे में उनका यह रिकॉर्ड टूटना भी मुश्किल ही लगता है.
बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा ODI शतक
साल 2017 और साल 2018 में बतौर कप्तान विराट कोहली ने ODI में 6-6 शतक भारतीय टीम के लिए लगाए थे. इन दोनों ही सालों में Virat Kohli का बल्ला जमकर गरजा था. विराट ने सौरव गांगुली के साल 2000 में बतौर कप्तान 5 शतक को पीछे छोड़ा था.
साल 2017 में इन्होने 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए थे. वहीं साल 2018 में इन्होने 133.55 की औसत से 1202 रन भारतीय टीम के लिए बनाए थे.
एक कैलेंडर में बतौर कप्तान 6 ODI शतक बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहने वाला है, इसलिए विराट कोहली का ये रिकॉर्ड टूटना भी लगभग असंभव सा लगता है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20: टीम इंडिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, आर्चर बाहर