इंग्लैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए कर दिये जाएंगे बाहर
Table of Contents
India vs England T20 Series: इंग्लैंड दौरे पर भारत 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। ये सीरीज 5 मुकाबलों की होगी और इसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। पहला मैच टेस्ट-टू-स्ट्रीट में होगा। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच जीतने के बाद, टीम इंडिया सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।
BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए लगभग एक जैसा ही स्क्वाड चुना था, जिसमें बाद में चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण एक-दो बदलाव हुए लेकिन अन्य खिलाड़ी वही हैं। इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी वजह से कई खिलाड़ियों पर अच्छे प्रदर्शन का भी दबाव होगा। अगर वे अच्छा नहीं करते हैं तो फिर टीम से उनकी छुट्टी हो सकती है।
England T20 Series में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर अच्छे प्रदर्शन का होगा दबाव
1. संजू सैमसन

इस लिस्ट में पहला नाम संजू सैमसन का है। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ड्रॉप किया गया था लेकिन फिर आखिरी के मैचों में कमाल करते हुए भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।
हालांकि, संजू सैमसन की सबसे बड़ी समस्या निरंतरता रही है, जो आयरलैंड के खिलाफ दिखी। आयरिश टीम के खिलाफ संजू दोनों ही मैचों को मिलाकर सिर्फ 5 रन ही बना पाए। ऐसे में इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) के दौरान सैमसन पर अच्छा करने का प्रेशर रहेगा, क्योंकि बाहर वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी मौके की तलाश में है।
2. तिलक वर्मा
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। तिलक को आईपीएल 2026 में औसत प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया का टी20 में उपकप्तान बना दिया गया। आयरलैंड दौरे पर तिलक ने एक अर्धशतक की मदद से 74 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा, जो इस फॉर्मेट में सबसे अहम होता है।
अगर इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) में तिलक वर्मा के बल्ले से ज्यादा रन नहीं आते हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी कम रहा तो फिर उनकी छुट्टी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कई अन्य बेहतर खिलाड़ी विकल्प के रूप में मौजूद हैं।
3. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की भी जगह खतरे में है। सुंदर की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बल्लेबाजी में उन्हें काफी नीचे इस्तेमाल किया जाता है और गेंदबाजी भी पूरे चार ओवर नहीं दी जाती। इसी वजह से कहा जा रहा है कि जब टीम मैनेजमेंट को उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं तो उन्हें क्यों मौके दिए जा रहे हैं।
आयरलैंड टी20 सीरीज में भी वाशिंगटन सुंदर को पहले मैच में खिलाया गया था लेकिन उन्होंने बिना विकेट लिए 19 रन दिए और बल्लेबाजी में 9 रन बनाए। इसके बाद, उन्हें अगले मैच में प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था। इसी वजह से सुंदर को इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) में अच्छा करना ही होगा, अन्यथा उन्हें आगे अपनी जगह बचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, पत्नी के अबॉर्शन की चैट लीक