वैभव सूर्यवंशी को फिर से नहीं मिलेगा मौका, कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi Debut Not Confirmed: आईपीएल 2026 से लेकर अभी तक सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। अभी तक सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह उन्हें पदार्पण का मौका ना मिलना है।
ऑरेंज कैप जीतकर आने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड दौरे पर खिलाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दोनों ही मैचों में सिर्फ पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी Vaibhav Sooryavanshi बैठेंगे बाहर?

शानदार फॉर्म में होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका न दिए जाने पर टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हो रही है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया जा सकता है लेकिन अब लगता है कि यहां भी बाएं हाथ के ओपनर को इंतजार ही करना पड़ेगा। इसके पीछे की वजह कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान माना जा रहा है।
श्रेयस का सूर्यवंशी को लेकर हैरानी भरा बयान
दरअसल, इंग्लैंड टी20 सीरीज के आगाज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के हाइप की वजह से टीम मैनेजमेंट पर उन्हें डेब्यू का मौका देने को लेकर दबाव बढ़ रहा है। इस पर श्रेयस ने चौकाने वाली बात कही और हाइप वाली चीज से खुद को अनजान बताया। उन्होंने कहा,
"मुझे ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। सच कहूं तो, मुझे पता नहीं है। न तो मैं खबरें देखता हूं और न ही सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, इस पर ध्यान देता हूं। मैंने कुछ भी नहीं सुना है।"
🚨 SHREYAS IYER REACTS TO VAIBHAV SOORYAVANSHI HYPE 👀🇮🇳
— Infinite Infos (@infiniteInfos) June 30, 2026
During the pre-match press conference, Shreyas Iyer was asked about the growing buzz around Vaibhav Sooryavanshi.
🗣️ "I'm not seeing anything. I don't follow your news. I don't use social media, so I haven't heard… pic.twitter.com/i3dzPuSpyJ
वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिए गए इस बयान के कारण श्रेयस अय्यर की काफी आलोचना हो रही है। फैंस का मानना है कि श्रेयस ने जानबूझकर ऐसा कहा और इससे उनके घमंडी होने का पता चलता है।
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को अभी मिलेगा समर्थन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रेयस अय्यर ने साफ़ कर दिया कि जो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा थे, उन्हें अभी समर्थन मिलेगा ताकि टीम में स्थिरता रहे और प्लेयर्स में असुरक्षा की भावना विकसित न हो। उन्होंने कहा,
"देखिए, टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ एक ही खिलाड़ी ने अच्छा खेला हो। लेकिन हमें ऐसे मौके और सुरक्षा का माहौल बनाना होगा, ताकि टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास बना रहे। जिन खिलाड़ियों ने पिछला वर्ल्ड कप जीता है, उन्हें निश्चित रूप से पता है कि टी20 कैसे खेलना है और वे लगातार इस फ़ॉर्मेट के मुख्य स्तंभ रहे हैं, इसलिए उनका समर्थन करना बहुत जरूरी है।"
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20: टीम इंडिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, आर्चर बाहर