दिग्गज ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन, वैभव सूर्यवंशी को फिर से नहीं दी जगह

Published - 30 Jun 2026, 04:10 PM | Updated - 30 Jun 2026, 05:13 PM

IND Vs ENG 3

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) खेलने की तैयारियों में जुटी है. 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. आयरलैंड दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम जीत के साथ IND vs ENG श्रृंखला का आगाज करने चाहेगी. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट दिग्गज ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है.

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी हुए ड्रॉप!

Vaibhav Suryavanshi

पूर्व भारतीय सालमी बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. इसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों को अनुभव के चलते कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपनी अंतिम एकादश में मौका दिया है. हालांकि, इसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा है.

IND vs ENG, PITCH REPORT: चेस्टर ले स्ट्रीट में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का चलेगा जादू? यहां देखिए पूरी पिच अपडेट

इन बल्लेबाजों को मिला मौका

बात की जाए IND vs ENG पहले टी20 मुकाबले के लिए कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने टीम इंडिया की अंतिम एकादश में बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का चयन हुआ है. वहीं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के रूप में चुना है. ये दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे. इसके अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव को जगह मिल सकती है.

तिलक वर्मा पर भड़के कृष्णम्माचारी श्रीकांत

गौरतलब है कि कृष्णम्माचारी श्रीकांत आयरलैंड दौरे पर तिलक वर्मा के फ्लॉप प्रदर्शन से काफी निराश हुए थे. ऐसे में उन्होंने युवा खिलाड़ी को फटकार लगाते कहा कि,

"तिलक वर्मा खेल को अंत तक ले जाना चाहते थे और हीरो बनना चाहते थे। वे सोच रहे थे कि अंत में हम जीत जाएंगे और जर्सी निकालकर जश्न मनाएंगे। इस लक्ष्य को कुछ ओवर पहले हासिल करना चाहिए था न कि खेल को अंत तक ले जाना चाहिए था"

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने पहले टी20 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

इंग्लैंड टी20 सीरीज होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी का इम्तिहान, हार मिली तो इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम इंडिया की कमान

Tagged:

team india Ind vs Eng axar patel Vaibhav Suryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com