इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, पत्नी के अबॉर्शन की चैट लीक

Published - 01 Jul 2026, 09:04 AM | Updated - 01 Jul 2026, 09:30 AM

Pakistan

Abortion allegations on Pakistani Cricketer: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ सालों में काफी खराब रहा है। इस दौरान टीम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। पुरुष और महिला टीम दोनों ने ही निराश किया है। हाल ही पाकिस्तान की पुरुष टीम को बांग्लादेश के हाथों दो बार टेस्ट सीरीज का हार का सामना करना पड़ा। वहीं, महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच जीतकर ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।

पाकिस्तान (Pakistan) की पुरुष टीम के सीनियर खिलाड़ियों का हाल के समय काफी खराब प्रदर्शन रहा और कुछ तो मनमानी करते नजर आए। इनमें एक नाम ऑलराउंडर इमाद वसीम का है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इमाद ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन तब उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अपना फैसला बदला था और बाद में टूर्नामेंट में खेले भी थे।

इमाद वसीम पर पत्नी ने लगाया बड़ा आरोप, अबॉर्शन का बनाया था दबाव

Pakistan 1

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इमाद वसीम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इमाद और उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक की बातचीत सुनाई दे रही है। दोनों के चेहरे नज़र नहीं आ रहे हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत इन दोनों की है।

2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए इमाद ने होने वाले बच्चे को की मारने की कोशिश

इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इमाद वसीम कथित तौर पर अपनी पत्नी को अबॉर्शन के लिए मजबूर कर रहे हैं और डॉक्टर को बहाना दे रहे हैं कि वे गर्भवती पत्नी के साथ वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते।

सानिया अशफाक से इमाद वसीम ले चुके हैं तलाक

मीडिया में बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद सानिया अशफाक ने शेयर किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम की काफी आलोचना भी हो रही है। बता दें कि इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी। इनके तीन बच्चे भी हैं लेकिन कुछ सालों में इनका तालमेल बिगड़ गया। सानिया ने इमाद पर देखा देने का आरोप भी लगाया। वहीं, दिसंबर 2025 में इन दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।

सानिया अशफाक ने कई बार खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इमाद वसीम पर निशाना साधा है। कुछ दिन पहले ही सानिया ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इमाद के लिए काफी तीखी बातें लिखी थीं और यह खुलासा भी किया था कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब इमाम ने उन्हें धोखा दिया।






View this post on Instagram

A post shared by @sannia_ashfaq2

2024 टी20 वर्ल्ड कप में इमाद वसीम का Pakistan के लिए रहा था औसत प्रदर्शन

दो साल पहले अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था और उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। पाकिस्तान ने सिर्फ कनाडा और आयरलैंड जैसी कमजोर टीमों को हराया था। जबकि उसे भारत के हाथों हार मिली थी और USA ने भी मात दी थी।

इमाद वसीम को पाकिस्तान (Pakistan) ने तीन मैचों में प्लेइंग XI में जगह दी थी। इनमें उनके बल्ले से 15 रन आए थे और गेंदबाजी में तीन विकेट लिए थे। इसके बाद, इमाम को टीम से बाहर कर दिया गया और उन्होंने साल के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

यह भी पढ़ें: दिग्गज ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन, वैभव सूर्यवंशी को फिर से नहीं दी जगह

Tagged:

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2024 Imad Wasim
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com