IND vs ENG 1st T20: टीम इंडिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, आर्चर बाहर

Published - 01 Jul 2026, 09:38 AM | Updated - 01 Jul 2026, 09:57 AM

IND Vs ENG 2 1

IND vs ENG: टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों 0-2 की एक शर्मनाक टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी उस सदमे को भूल अब इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जिसका पहला टी20 चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड स्टेडियम में आज 1 जुलाई बुधवार को खेला जायेगा.

IND vs ENG के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने मैच से काफी पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन के बारे में ही जानकरी देंगे.

बटलर-साल्ट ओपनर, आर्चर बाहर

इंग्लैंड की चुनी गई प्लेइंग इलेवन में हमें ओपनिंग की जिम्मेदारी फिल सॉल्ट और जोस बटलर निभाते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर-3 पर खुद कप्तान हैरी ब्रूक उतरेंगे और नंबर-4 की जिम्मेदारी जैकब बेथल निभाते हुए नजर आएंगे. इसके बाद टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स हमें देखने को मिलेंगे.

चीन गेंदबाजों की लिस्ट में लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड का नाम शामिल है. हालांकि इंग्लैंड की चुनी गई प्लेइंग इलेवन में अनुभवी जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिल पाई है, जबकि उनका नाम 15 सदस्यीय टीम में शामिल है.

IND vs ENG पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

IND Vs ENG

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

इंग्लैंड टीम की चुनी गई यह प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है और यह निश्चित ही टीम इंडिया को हराने का दम रखती है.

IND vs ENG सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे

यह भी पढ़ें: श्रेयस-गौतम की जिद ने भारत की कटवाई नाक, इस कारण से आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com