शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों अपने ही बावर्ची को बुरी तरह पीटा
Published - 30 Jun 2026, 02:17 PM | Updated - 30 Jun 2026, 02:42 PM
Table of Contents
Shashank Singh: आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता, रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेश सिंह, कानूनी विवाद में घिर गए हैं. उनके घर में काम करने वाले रसोइए ने दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जबरन मोबाइल फोन छीनने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
हालांकि, शशांक सिंह ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है.
शशांक सिंह बोले हमने बंधक नहीं बनाया

भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए PBKS के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह (Shashank Singh) ने अपने एक बयान में कहा, "हमने बंधक नहीं बनाया, कोई दो दिन के लिए आता है तो आप क्या उसे बंधक बनाओगे? हां, यह बात सच है कि वह खुद को बावर्ची बोलकर आया था लेकिन उसे खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता था. वह सिर्फ फोटो-वीडियो निकाल रहा था."
वह चोरी के इरादे से आया
शशांक सिंह (Shashank Singh) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मेरे रूम में जा रहा था. भाई अगर आप बावर्ची हो तो आपको किसी के रूम में क्यों जाना था? मुझे शक है कि वह चोरी के इरादे से आया था, लेकिन हम खुशनसीब हैं कि अभी तक कुछ गायब नहीं हुआ है. हां, एक चांदी के गणेपति जी नहीं मिल रहे हैं."
IPL के 53 मैच खेल चुके हैं शशांक सिंह
शशांक सिंह (Shashank Singh) आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बड़ा नाम बना चुके हैं. इन्होने अब तक आईपीएल में कुल 53 मैच खेले हैं, जिसमे 36.20 की औसत के साथ कुल 905 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान इनका 161.61 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा है.
वह 6 अर्धशतक भी अपने आईपीएल करियर में लगा चुके हैं. साथ ही गेंद के साथ भी आईपीएल में शशांक सिंह 5 विकेट भी ले चुके हैं. हालांकि अब तक यह खिलाड़ी अपने टीम इंडिया डेब्यू का इंतजार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: PBKS के स्टार खिलाड़ी पर FIR दर्ज, घर के बावर्ची ने लगाए मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप