वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
Table of Contents
Team For West Indies ODI Series: वेस्टइंडीज इन दिनों अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है। दोनों टीमें वनडे और टी20 सीरीज पूरी कर चुकी हैं, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से शुरू होगा।
श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती और वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज अपने नाम की। टेस्ट सीरीज में फिलहाल कैरेबियाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। श्रीलंका के बाद, वेस्टइंडीज को जुलाई में घरेलू सरजमीं पर ही न्यूजीलैंड का सामना करना है। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी।
न्यूजीलैंड से 5 मैचों की ODI Series में वेस्टइंडीज का होगा सामना

2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इसी वजह से अभी से सभी टीमें तैयारियों में लग गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज भी अपना जोर लगाती नजर आएगी। इन दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मुकाबले होंगे। सीरीज (ODI Series) की शुरुआत प्रोविडेंस में 12 जुलाई से होगी। इसके बाद, 14 और 17 जुलाई को दूसरा और तीसरा वनडे भी यहीं खेला जाएगा। फिर चौथा और पांचवां वनडे 20 और 22 जुलाई को ब्रिजटाउन में होगा।
वेस्टइंडीज ODI Series के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का किया ऐलान, MI के खिलाड़ी को मिली कमान
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। इसमें कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं और कुछ युवाओं को भी मौका मिला है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर की वनडे टीम में वापसी हुई है। सैंटनर ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ अप्रैल में हुई सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। उस दौरान कप्तानी टॉम लैथम ने की थी, लेकिन अब सैंटनर कमान संभालते दिखेंगे।
इस तेज गेंदबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका
न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को भी जगह दी है। फिशर टेस्ट और टी20आई डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वनडे में अभी भी अनकैप्ड हैं। ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के दौरान पदार्पण का मौका मिल सकता है। 26 वर्षीय ने 25 लिस्ट ए मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए हैं।
बांग्लादेश टूर का हिस्सा रहने वाले ये खिलाड़ी हुए ड्रॉप
बांग्लादेश का दौरा करने वाली टीम से मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, विल ओ'रूर्के और ब्लेयर टिकनर को बाहर रखा गया है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान वर्कलोड के कारण विलियम ओ'रूर्के, काइल जेमिसन और मैट हेनरी को आराम दिया गया है, जबकि ब्लेयर टिकनर के टखने की सर्जरी होनी है।
इन खिलाड़ियों के बाहर होने से कुछ की वापसी भी हुई है। बल्लेबाज डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन, स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज जैकब डफी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए वापस आए हैं। डफी पैटरनिटी लीव (पिता बनने पर मिलने वाली छुट्टी) के कारण इंग्लैंड में हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे। विकेटकीपर मिचेल हे भी वापस आ गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग
Squad News | A maiden ODI call-up for Northern Districts speedster Matt Fisher and the return of Jacob Duffy headline the BLACKCAPS ODI side for the upcoming five-game tour of the West Indies starting on July 11 in Guyana.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) July 1, 2026
More | https://t.co/OfQPSr9hUu pic.twitter.com/nJJrCRgbZX
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस, गुयाना
दूसरा वनडे: 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस, गुयाना
तीसरा वनडे: 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस, गुयाना
चौथा वनडे: 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
पांचवां वनडे: 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट ही बनकर रह जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले इन्हें मौका