इस वजह से वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला इंग्लैंड के खिलाफ भी डेब्यू, अब जाकर बड़ी वजह आई सामने
Published - 02 Jul 2026, 08:47 AM | Updated - 02 Jul 2026, 09:30 AM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला. सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वैभव की फॉर्म देखते हुए कोच गौतम गंभीर उन्हें पहले मुकाबले में ही डेब्यू देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
पहले टी20 में बुरी तरह हारने के बाद फैंस को लगा दूसरे मुकाबले में तो इस 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज का डेब्यू तय है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी के हाथ निराशा ही लगी.
इंग्लैंड के खिलाफ भी Vaibhav Sooryavanshi को किया गया नजरअंदाज

भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड में डेब्यू ना मिला हो, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जरुर डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन कोच गंभीर ने एक बार फिर सभी को हैरान किया और वैभव को एक बार फिर से डेब्यू नहीं दिया.
पहले टी20 में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही की, लेकिन एक बार फिर भारत को अच्छी शुरूआत नहीं मिली और संजू सिर्फ 1 रन बनकर ही आउट हो गए थे.
इस वजह से नहीं मिल रहा वैभव सुर्वंशी को डेब्यू का मौका
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को फिलहाल डेब्यू ना मिलने की वजह टीम मैनेजमेंट और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर बता चुके हैं. मैनेजमेंट का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने पिछले 1-2 सालों से और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए बनाए हैं. उन्हें प्रयाप्त मौके दिए जाए.
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी, वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी पिछले कुछ समय में अच्छे रन बनाए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट इन्ही टॉप आर्डर पर फिलहाल इन्ही खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कर सकते हैं डेब्यू
संजू सैमसन लगातार 3 मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए हैं. ऐसे में अब जरुर टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बारे में सोच सकता है और उन्हें संजू की जगह ओपनिंग की पोजीशन पर मौका दे सकता है.
बता दें आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और इस इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
यह भी पढ़ें: सूर्या समेत इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का खत्म हुआ टी20 करियर, अब वापसी की संभावना कम