रविचंद्रन अश्विन को मिली दोहरी जिम्मेदारी, इस विदेशी टी20 लीग में बने कप्तान और मेंटोर
Published - 01 Jul 2026, 05:14 PM | Updated - 01 Jul 2026, 06:13 PM
Table of Contents
भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल से अधिक का समय होने वाला है, लेकिन उनके अंदर से क्रिकेट के प्रति जुनून अब तक बरकरार है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी वह लगातार क्रिकेट मैदान पर सक्रिय हैं. वहीं, अब रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उन्हें एक टी20 लीग के लिए दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Ravichandran Ashwin को मिली दोहरी जिम्मेदारी

साल 2026 से यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) का आगाज होने वाला है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से एक टीम ‘डबलिन गार्डियन्स’ होगी. 11 मई 2026 को पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को इस टीम का मालिक घोषित किया गया. वहीं, अब स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को भी डबलिन गार्डियन्स में अहम भूमिका सौंपी गई है. उन्हें टीम का कप्तान के साथ-साथ मेंटर नियुक्त किया है.
6, 4, 6, 6... वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, चौके-छक्कों से लूटी महफिल, देखें VIDEO
फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
बुधवार यानी 1 जुलाई को ‘डबलिन गार्डियन्स’ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी क्रिकेट फैंस को दी है, जिसके बाद से ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. 39 वर्षीय पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के पास टी20 लीग में खेलने का खासा अनुभव है. वह लगभग 16 सालों तक इस लीग का हिस्सा रहे हैं. साल 2009 में आईपीएल डेब्यू करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने 221 मुकाबलों की 217 पारियों में 187 विकेट झटकी. जबकि बल्लेबाजी करते हुए वह 833 रन बना पाए.
𝙰𝚜𝚝𝚞𝚝𝚎. 𝙰𝚗𝚌𝚑𝚘𝚛. 𝙰𝚜𝚑𝚠𝚒𝚗 💚@ashwinravi99 joins the team as Captain & Mentor 🥳 pic.twitter.com/sHGbf6QfFn
— Dublin Guardians (@DublinGuardians) July 1, 2026
शानदार रहा है Ravichandran Ashwin का क्रिकेट करियर
गौरतलब है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) में ‘डबलिन गार्डियन्स’ की टीम को रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का अनुभव काफी काम आ सकता है. उनके पास बल्ले और गेंद, दोनों से ही धमाल मचाने की काबिलियत है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने भारत के लिए दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के लिए कुल 287 मुकाबलों में वह 765 विकेट झटक पाए. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए 4394 रन बना सके. ऐसे में राहुल द्रविड़ की स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी को अश्विन से बहुत सी उम्मीद होगा.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर